फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 arrested and 7 byke found

वाहन चोरी के चार आरोपित गिरफ्तार, 7 बाइक बरामद

Tue, 25 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
4 arrested and 7 byke found
8 मोबाइल, एक देशी तमंचा, 12 बोर एक कारतूस, नकद 1100 रुपया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में फरेंदा रोड पर जिला उद्योग तिराहा के पास मंगलवार को सुबह 6:10 बजे पुलिस टीम ने वाहन चोरी के चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सात बाइक, आठ मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा, कारतूत, 1,100 रुपया नकद बरामद किया है।
कोतवाली परिसर में एसपी प्रदीप गुप्ता ने मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा कि पुलिस टीम पकडी में जांच कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन से चार व्यक्ति तेजी से जांच रहे हैं। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और वाहनों को रोक कर जांच करना शुरू कर दी। इतने में दोनो संदिग्ध तेजी से आए, रूकने का इशारा करने पर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। शहर में जिला उद्योग तिराहा के पास चार व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ की गई तो बाइक चोरी के मामलो़ का पता चला। उनकी निशानदेही पर बाइक बरामद की गई। आरोपित जसीम निवासी बभनौली बुजुर्ग, थाना पनियरा, जमरूद्दीन अंसारी निवासी बभनौली बुजुर्ग, थाना पनियरा, नरसिंह प्रजापति निवासी बभनौली बुजुर्ग, थाना पनियरा तथा मनोज पांडेय निवासी देवतहां, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-------------------------
चुराए वाहन को नेपाल में बेचते थे
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि चुराए वाहन को नेपाल में बेचते थे। इसके अलावा मोबाइल भी चुरा कर बेचते थे। उससे मिलने वाली रकम को बराबर बराबर बांटते थे। गाड़ियों के कुछ पार्ट को कटवा कर अलग-अलग कबाड़ियों कोे भी बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed