फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   37 trainers will be deployed, yoga will get a boost

Maharajganj News: 37 प्रशिक्षकों की होगी तैनाती, योग को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 15 Dec 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
37 trainers will be deployed, yoga will get a boost
37 प्रशिक्षकों की होगी तैनाती, योग को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

महराजगंज। आयुष मिशन के तहत जिले में चलने वाले 19 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों पर योग प्रशिक्षकों की तैनाती होगी। अस्पतालों में तैनात होकर वे जहां इच्छुक लोगों को योग सिखाने का कार्य करेंगे, वहीं उनकी सेहत सुधारने में भी सहायक होंगे।
आयुष मिशन के तहत जिले के 19 होम्योपैथिक अस्पतालों में योग प्रशिक्षकों को तैनात किए जाने की व्यवस्था की गई है। उद्देश्य है कि इन केंद्रों के आसपास रहने वाले लोगों को जहां नियमित रूप से योग की गतिविधि से जोड़ा जाए, वहीं इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को भी स्वस्थ रहने के गुर बताए जाएं। इनमें से 18 अस्पतालों में जहां पुरुष व महिला योग प्रशिक्षक की तैनाती होगी, वहीं जिला मुख्यालय के अस्पताल पर सिर्फ महिला योग प्रशिक्षक तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन

इन अस्पताल पर तैनात होंगे दो-दो प्रशिक्षक
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय गोधवल, भिटौली, औसानी, कांध, ताल्ही, समरधीरा, रामनगर, मनिकौरा, नौतनवां, सोनौली, पिपरवास, सोहगीबरवां, कटहरी, बरियारपुर, लक्ष्मीपुर एकडंगा, फरेंदा, सहजनवां बाबू व खुुशहालनगर में पुरुष व महिला दोनों प्रशिक्षक तैनात होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 19 होम्योपैथिक चिकित्सालयों पर कुल 37 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जानी है। तैनाती के संबंध में पहल प्रारंभ कर दी गई है। इससे आमजन व मरीजों दोनों को लाभ मिलेगा।
- वीरेंद्र कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed