{"_id":"62b759306cc09b3995638ab5","slug":"37-people-found-corona-positive-maharajganj-news-gkp4416385164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 37 लोग एक साथ मिले कोरोना संक्रमित, 42 सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 37 लोग एक साथ मिले कोरोना संक्रमित, 42 सक्रिय केस
विज्ञापन
महराजगंज में 37 लोग मिले
संक्रमित, सक्रिय मामले 42
महराजगंज। जिले में शनिवार को 37 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या 42 हो गई है। राहत की बात है कि कोई भी केस गंभीर नहीं है। सभी संक्रमितों का घर पर इलाज चल रहा है। निगरानी टीमों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक 15,061 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 146 की मौत हो चुकी है। 14,873 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अचानक केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी गई है। होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों की सेहत की समय-समय पर देखभाल के लिए निगरानी समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए बेहतर इंतजाम हैं। अस्पताल में इलाज की सुविधा है। पूर्वाभ्यास करके संसाधनों की कार्यक्षमता परखी जा चुकी है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है।
-----
7,027 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका
महराजगंज। जिले में शनिवार को 7,027 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में बने केंद्र में टीका लगवाने कम लोग पहुंचे। अन्य केंद्रों पर भी खास भीड़ नहीं दिखी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। संवाद