{"_id":"69b1d8fe41eae847550b4053","slug":"360-bottles-of-nepali-liquor-seized-one-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173131-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 360 शीशी नेपाली शराब जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 360 शीशी नेपाली शराब जब्त, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संयुक्त अभियान में एक तस्कर गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी
अग्रिम कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल, आबकारी विभाग और बहुआर पुलिस के संयुक्त अभियान में बुधवार को 360 बोतल अवैध नेपाली शराब बरामद कर जब्त की गई है। साथ ही एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
यह संयुक्त नाका चेकिंग अभियान 22वीं वाहिनी, एसएसबी के समवाय झुलनीपुर के तहत सीमा के समीप चलाया जा रहा था। टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक भारतीय व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखा। संयुक्त टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।
तलाशी में उसके पास से 360 बोतल अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। इस अभियान में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से निरीक्षक (सामान्य) सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम शामिल थे। बहुआर पुलिस चौकी से उप निरीक्षक दीपक सिंह और आबकारी विभाग से प्रदीप कुमार मौजूद रहे।