फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   35 pregnant women were vaccinated

Maharajganj News: 35 गर्भवतियों को लगाया गया टीका

Fri, 25 Jul 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
35 pregnant women were vaccinated
महराजगंज। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को गर्भवतियों और बच्चों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 गर्भवतियों और 15 छोटे बच्चों को टीके लगाए गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। समय पर टीकाकरण न केवल मां की सेहत को सुरक्षित करता है, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु को भी संक्रमण से बचाने में सहायक होता है। संवाद
विज्ञापन

योग शिविर के विस्तार को लेकर चर्चा
महराजगंज। राम जानकी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को योग शिक्षकों की बैठक हुई। योग शिविर के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। योग शिक्षक संत कुमार वर्मा ने बताया कि नियमित योग और व्यायाम करने से शरीर न केवल स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं। योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान की विधियों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन


कोई भी अज्ञात कॉल या मैसेज आने पर सतर्क रहें
महराजगंज। बृहस्पतिवार को सिसवा कस्बे में साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। कोठीभार प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने लोगों को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की और कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर ठग विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं। कोई भी अज्ञात कॉल या मैसेज आने पर सतर्क रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
महराजगंज। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। सभी ने एक स्वर में सरकार से न्यूनतम मानदेय और बेहतर सुविधा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने कहा की वर्ष 2006 से कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को आज भी उसी प्रोत्साहन राशि पर काम करना पड़ रहा है जो मौजूदा महंगाई के दौर में नाम मात्र है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और मजदूरों की मजदूरी में वृद्धि की है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को नगण्य प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम 21,500 रुपये मासिक मानदेय, सपरिवार आयुष्मान कार्ड की तत्काल व्यवस्था करने, 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और बीमा प्रमाणपत्र देने की मांग की। इस दौरान संगीता देवी, ऊषा, शकुंतला, उर्मिला, रजवंती, पूनम, अनिता देवी, मंजू मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed