Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   336 bottles of liquor recovered from 28 crates in Thutibari; the value is estimated at Rs 12 lakh.

Maharajganj News: हरियाणा की शराब के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
336 bottles of liquor recovered from 28 crates in Thutibari; the value is estimated at Rs 12 lakh.
ठूठीबारी (महराजगंज)। लग्जरी कार से हरियाणा से नेपाल ले जाई जा रही 28 पेटी भारतीय ब्रांडेड शराब के साथ दो नेपाली तस्करों को ठूठीबारी पुलिस गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार मारुति सुजुकी आर्टिगा को जब्त किया गया है। बरामद शराब और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी। कि एक लग्जरी कार से तस्कर भारी मात्रा में हरियाणा की महंगी ब्रांडेड शराब ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे एसएसबी रोड के रास्ते अवैध शराब की खेप नेपाल ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस एसएसबी रोड पर आ-जा रहे वाहनों की जांच करने लगे। उसी दौरान एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने रोककर जांच की तो तलाशी के दौरान कार से 28 पेटी में रखा 336 पीस एबसुल वोदका, जेम्स व्हिस्की, जैक डैनिएल्स, वेलेंटाइन व्हिस्की, रेड लेबल व्हिस्की, ब्लैक लेबल व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि हरियाणा की 28 पेटी अवैध शराब के साथ नेपाल के भरतपुर जिले के भोजाड वार्ड-11 निवासी सुब्बा क्षेत्रीय व विष्णु केसी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed