फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3300 population in a village-only 40 people has vaccinated

3300 की आबादी में महज 40 लोगों को लगा कोरोना रोधी टीका

Sun, 13 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
3300 population in a village-only  40 people has vaccinated
गांव की 3300 की आबादी, सिर्फ 40 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

महराजगंज। करीब 3300 की आबादी वाले बडहरामीर गांव में अभी तक केवल 40 लोगों को कोविड रोधी टीका लग पाया है। जबकि जिले में 45 साल से अधिक आयु वालों को फरवरी से और 18 से अधिक उम्र वालों को एक जून से टीका लगाया जा रहा है।
बताते हैं कि पंजीकरण कराकर टीका लगवाने में इंटरनेट की समस्या सामने आ रही है। नेटवर्क इतना धीमा होता है कि स्लॉट बुक नहीं हो पाता। यदि इंटरनेट चल गया तो साइट पर स्लॉट मिलने की समस्या आ जाती है। इसके अलावा बहुत से लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है। इस वजह से वह पंजीकरण नहीं करा पाते हैं। वैसे स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ता समेत ग्राम प्रधान की टीमें लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। बड़हरामीर गांव में 11 जून को कोविड का टीका लगाने के लिए कैंप लगाया गया था। आशा कार्यकर्ता अंबिका पटेल, मनोरमा, शकुंतला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला, रंजीता और विंदा ने घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद 40 लोगों ने टीका लगवाया। ग्राम प्रधान का कहना है कि जल्द ही गांव में दोबारा कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
गांव के दो प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में
गांव की कुल आबादी 3300 है। इसमें 1700 पुरुष और 1600 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं की साक्षरता दर 40 है और पुरुषों की 72 प्रतिशत है। गांव में 1200 युवा और 700 बुजुर्ग हैं। गांव के दो प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में हैं। इनके अलावा सभी खेती, मजदूरी और निजी कंपनी में नौकरी करके जीवनयापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
टीका लगवाने से सुरक्षित रहेगा जीवन
अशोक (58) ने बताया कि गांव में 11 जून को पहली बार टीका लगाने के लिए कैंप लगा था। इसमें 45 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को पहली डोज लगाई गई थी। टीका लगने के बाद किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए। पारस (66) ने बताया कि पहली बार टीका लगवाने के बाद डर समाप्त हो गया है। अन्य लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा हूूं।
--------------
पंजीकरण के लिए किया जा रहा प्रेरित
गांव के प्रमोद गुप्ता (35) और राम बचन (34) ने बताया कि ग्राम सभा में पैंतालीस वर्ष के ऊपर वालों को टीका लगाया गया था। 18 से अधिक की आयु वालों का टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। नेटवर्क की समस्या और स्लॉट न मिलने के कारण परेशानी हो रही है। गांव के लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
---------------
गांव की जागरूकता टीम के सदस्य
गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए बनी टीम में प्रमोद गुप्ता, राम वचन निषाद, उमेश, दीपक और श्रीराम आदि शामिल हैं। यह सभी ग्राम प्रधान के साथ रविवार को गांव के लोगों को जागरूक करने में जुटे रहे।
-----------------
प्रत्येक दिन गांव के लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही ग्राम सभा में टीकाकरण के लिए दोबारा से कैंप लगवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात चल रही है।
- दुर्गावती देवी, ग्राम प्रधान, बड़हरामीर
---------------
कोविड टीकाकरण के बारे में स्वास्थ्य टीम को थोड़ी समस्या हो रही है। भ्रम को दूर करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है। गांव में कैंप लगाकर लोगों को टीका लगाया गया था।

- श्याम बाबू, अधीक्षक, सीएचसी मिठौरा
इस तरह लगवाएं टीका
18 साल से अधिक उम्र वाले और 45 साल से अधिक उम्र वाले बिना कैंप के टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें स्थानीय सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल के कोविड टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने की तारीख मिलेगी। तय तिथि को संबंधित केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। रविवार को टीकाकरण बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed