फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   33 teachers attached to vangram schools

Maharajganj News: 33 शिक्षक संबद्ध, बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

Sun, 16 Apr 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
33 teachers attached to vangram schools
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 11 प्राथमिक विद्यालयों में 28 व तीन पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पांच शिक्षक हुए संबद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 18 वनग्रामों में बने परिषदीय विद्यालयों को बेहतर ढंग से संचालित करने व बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिले के 33 शिक्षकों को विद्यालयों से संबद्ध कर दिया गया है। उनके आ जाने से इन विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी।

जिले में कुल 18 वनग्राम हैंं। इनमें रहने वाले बच्चों को कुछ जगहों पर सिर्फ प्राथमिक स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है तो कुछ जगहों पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक दोनों स्तर की। वनग्रामों में पहले झोपड़ी अथवा खुले स्थान में किसी रह बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया जाता था। इससे बच्चों को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता था। जबकि सभी जगहों पर विद्यालय बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तगत करना है। विभाग ने विद्यालयों को अच्छे तरीके से चलाने के लिए ही शिक्षकों को तैनात किया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय- प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर व कंपार्ट 24 में एक-एक, कंपार्ट 26, 27 व बेलासपुर में तीन-तीन, बरहवा व उसरहवा में चार-चार, दौलतपुर में पांच एवं चेतरा, भारीबैसी व सूरपार में दो-दो शिक्षकों को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय- पूर्व माध्यमिक विद्यालय भारीबैंसी मेें तीन, बीट नर्सरी में व कंपार्ट 26 व 27 में एक-एक शिक्षकों को संबद्ध किया गया है।

2500 से अधिक बच्चों को मिलेगा लाभ
उपरोक्त स्कूलों में शिक्षकों के संबद्ध होने से व पढ़ाई होने से 2500 से अधिक विद्यार्थियों को सीधे तौर पर लाभ प्राप्त हो सकेगा।
कोट
वनग्रामों में बने विद्यालयों के हस्तगत होने की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इस माह के अंत तक यहां पर बच्चों को शिक्षित करने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed