फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   33 bags of urea and pickup vehicle seized, one arrested

Maharajganj News: 33 बोरी यूरिया और पिकअप वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
33 bags of urea and pickup vehicle seized, one arrested
महराजगंज/ठूठीबारी। थाना ठूठीबारी पुलिस ने तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो जगहों पर सफलता हासिल की है। ठूठीबारी पुलिस ने नेपाल सीमा की ओर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 33 बोरी भारतीय यूरिया, पिकअप और एक आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

18 अगस्त की शाम उपनिरीक्षक विक्की कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बाइक पर यूरिया लादकर पुराना पेट्रोल पंप, मरचहवा के रास्ते नेपाल में तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुराना पेट्रोल पंप, मरचहवा पर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद, बाइक पर यूरिया खाद ले जाते हुए कुछ व्यक्तियों को देखा गया। पुलिस को देखते ही तस्करों ने खाद की बोरियां मौके पर फेंक दीं और नेपाल सीमा की ओर भाग निकले। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 12 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। बरामद खाद को जब्त कर कस्टम कार्यालय, ठूठीबारी भेजा गया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग का पिकअप यूरिया खाद लादकर ग्राम भरवलिया मोड़ के रास्ते नेपाल जा रहा है। पुलिस ने तुरंत भरवलिया मोड़ पर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को घेर लिया। तलाशी में वाहन से 21 बोरी भारतीय यूरिया बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed