फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   32 people donated blood

रक्तदान कर जिले में 32 लोग बने महादानी

Fri, 15 Jun 2018 01:01 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 15 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
32 people donated blood
रक्तदान कर जिले में 32 लोग बने महादानी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लॅड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 32 लोगों ने दूसरे की जान बचाने का संकल्प लेकर रक्तदान किया।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। दोनों अधिकारियों ने अमर उजाला की तरफ से रक्तदान शिविर लगाने की पहल की सराहना की। उनका कहना था कि अमर उजाला ने यह शिविर लगाकर देश व समाजहित में बेतहर कार्य किया है। इसके बाद संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरबी राम व वरिष्ठ  चिकित्सक डॉक्टर एवी त्रिपाठी ने रक्तदानियों की जांच व रक्त निकालने की प्रक्रिया शुरू की। सबसे पहले पत्रकार अमितेश त्रिपाठी व योग प्रशिक्षक गणेश श्रीवास्तव ने रक्तदान किया। इसके बाद कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज उमेश कुमार शर्मा, रामनरेश भारती, प्रदीप जायसवाल, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार, श्याम कुमार गुप्त, रामाशीष यादव, राजकेश्वर पांडेय, पवन मिश्रा, सत्यप्रकाश गुप्ता, वसुंधरा त्रिपाठी, उषा उपाध्याय, अमित भारती, सुनील मिश्रा, आशुतोष कुमार, गोपीचंद, गौरीशंकर, सविता, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल, आलोक श्रीवास्तव, महेश कुमार खेतान, एसएसबी जवान शिरोड सैकिया आदि ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाली रामदवन मौर्य, ट्रैफिक इंस्पेक्टर बरजोर सिंह, बृजेश कुमार पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed