{"_id":"69c846f3a6e26988730dad9c","slug":"32-cctv-cameras-installed-at-nine-locations-with-public-cooperation-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-148215-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जन सहयोग से नौ स्थानों पर लगवाए 32 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जन सहयोग से नौ स्थानों पर लगवाए 32 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने जन सहयोग से ऑपरेशन त्रिनेत्र व हर घर कैमरा अभियान के तहत शनिवार को नौ स्थानों पर 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए। थाना महुली पुलिस ने एक स्थान पर चार कैमरा, थाना दुधारा पुलिस ने चार स्थान पर 13 कैमरे, थाना मेंहदावल पुलिस ने एक स्थान पर दो कैमरे, थाना बखिरा पुलिस ने एक स्थान पर चार कैमरे, थाना बेलहरकला पुलिस ने एक स्थान पर चार कैमरे, थाना धर्मसिहंवा पुलिस ने एक स्थान पर पांच कैमरे लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
साथ ही पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जनसामान्य से अपील की कि वे अपने-अपने घरों, काॅलोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं और एक कैमरे से सड़क को कवर करें, जिससे आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके।