{"_id":"5be077bcbdec2269845aa12e","slug":"31541437372-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"343 स्थानों पर गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
343 स्थानों पर गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
lord ganesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 343 स्थानों पर गणेश लक्षमी की प्रतिमा स्थापित हुई है। वहीं विभिन्न स्थानों पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में भारतीय स्टेट बैंक के सामने, राजीव नगर, टेढ़वा कुटी, अमरूतियां, चिऊरहा समेत अन्य मोहल्लों में मां लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई। इसके अलावा जिले के सिसवा, चौक, फरेंदा, बृजमनगंज, कोल्हुई, लक्ष्मीपुर, पनियरां, परतावल, बरगदवां समेत अन्य स्थानों पर मां लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई है।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मां लक्ष्मी गणेश के पंडाल सज गए। धोतियहवा, हनुमानगढ़ियां, बनवाटारी, परसौनी कला, मुंडेहरा, संपतिहा, भेड़ही, गजरही, गजरहा, बैरिया बाजार आदि गांव में लक्ष्मीजी के पंडाल सज गए हैं। अड्डा बाजार चौकी चार्ज अरुण कुमार दुबे, संपतिहा चौकी इंचार्ज पीएन वर्मा सिपाहियों के साथ शांति व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि दिपावली को ध्यान में रखते हुए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। गोरखपुर से आने वाले वाहन शिकारपुर से निचलौल की ओर मोड़ दिए जाएंगे। वहीं निचलौल की ओर से आने वाले वाहन सिंदुरियां से शिकारपुर के रास्ते गोरखपुर जाएंगे। फरेंदा की ओर से आने वाले वाहन पकड़ी से खुटहा की ओर मोड़ दिए जाएंगे। इसमें अलावा शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए चौराहों पर पुलिस पिकेट बनाया गया है।
विज्ञापन