फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बकरीद की तैयारी पूरी, आज पढ़ी जाएगी नमाज

बकरीद की तैयारी पूरी, आज पढ़ी जाएगी नमाज

Wed, 22 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बकरीद की तैयारी पूरी, आज पढ़ी जाएगी नमाज
फोटो:-
विज्ञापन

बकरीद की तैयारी पूरी, आज पढ़ी जाएगी नमाज
85 मस्जिद एवं 286 ईदगाहों पर 17 अधिकारियों की रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में बकरीद बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दिन कुर्बानी के महत्व को देखते हुए बकरों की खरीदारी कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पालिका प्रशासन ने भी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, मस्जिदों और ईदगाह मैदान के आसपास विशेष सफाई एवं पानी के प्रबंध किए हैं।बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजारों में खासी चहल-पहल नजर आई। बकरीद के दिन घरों में बनने वाले पकवानों के लिए खरीदारी की गई। महिलाओं और बच्चों ने नए कपड़े खरीदे। चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़भाड़ रही। लोगों ने अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया है। बकरीद को लेकर मुस्लिम बस्तियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बकरीद के लिए सेवइयों की भी खरीदारी की गई।
एडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि जिले में सर्किलवार 17 अधिकारियों को तैनात किया गया है। इन सभी अधिकारियों की नजर ईदगाहों पर पर रहेगी। इसके अलावा सीओ एवं संबंधित थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी जरूरत के अनुसार तैनात रहेगी। अनुमान के मुताबिक जिले के 85 मस्जिद एवं 286 ईदगाहों पर करीब एक लाख 95 हजार लोग नमाज पढ़ेंगे। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डेढ़ प्लाटून पीएसी और आठ थाना क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी क्षेत्राधिकारी अपने अपने सर्किल पेट्रोलिंग करने के दौरान सूचना अपडेट करते रहेंगे।
विज्ञापन

चांद कमेटी मीडिया प्रभारी शमसुल हुदा खां ने कहा कि शहर में नूरी ईदगाह पर सुबह 8.45 बजे, हमीदनगर में 8.15 बजे, गबडूआ में 8.10 बजे, नटवां में 8.10 बजे, धनेवा धनेई में 8.16 बजे एवं पिपरा बाबू में सुबह 8.30 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। सभी ईदगाह एवं मस्जिदों की साफ सफाई एवं सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नगर में भारी वाहन का प्रवेश रहेगा वर्जित
महराजगंज। बकरीद की नमाज की नमाज आज पढी जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश नमाज के दौरान वर्जित रहेगा। यातायात उप निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि बकरीद की नमाज के दौरान नगर में भारी वाहनों को प्रवेश वर्जित करेगा। गोरखपुर से आने वाले वाहन शिकारपुर से होकर निचलौल ठूठीबारी के लिए रवाना होंगे। वहीं ठूठीबारी की ओर से आने वाले वाहनों को सिंदुरिया से शिकारपुर होकर गोरखपुर जाना पडेगा। इसके अलावा फरेंदा से आने आने वाले वाहन पकडी में रोक दिए जाएंगे। इस रूट के वाहन खुटहा पनियरा होते हुए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed