{"_id":"5b3907304f1c1b8c668b4e3d","slug":"31530464048-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम हुई बारिश, आज और कल भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम हुई बारिश, आज और कल भी होगी
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
barish
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बीती रात जिले में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 40 एमएम बारिश हुई है। बारिश किसानों के लिए जहां राहत लेकर आई है, वहीं दूसरी ओर शहर में बारिश आफत बनकर आई है। तमाम मोहल्लों की सड़कों पर पानी आ गया है। रात भर हुई बारिश से नाली सफाई की पोल खुल कर सामने आ गई है। उधर खेत में रोपाई तेज हो गई है। किसान इस बात से खुश हैं कि झमाझम बारिश से पर्याप्त पानी खेत में हो गया जिससे रोपाई आसान हो गई है। पहले से रोपाई हुई के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज और कल भी भारी बारिश होगी।
रविवार की सुबह राजीव नगर, शास्त्री नगर, पीजी कालेज के सामने समेत अन्य स्थानों पर जलजमाव रहा। राजीव नगर मोहल्ले में जाम नाली के कारण पानी सड़क पर फैल गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर 24 घंटे से ज्यादा बारिश हुई तो सड़क पानी में डूब जाएगी। कॉलेज रोड, बस स्टेशन परिसर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम समेत अन्य स्थानों पर जलजमाव हो गया है। नालियों में पानी भरने से प्लास्टिक समेत कूड़े कचरा ऊपर आ गया है।
विज्ञापन
घुघली, सिसवां, फरेंदा नगर में भी जल जमाव से परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई को लेकर नगर पंचायत प्रशासन सजग नहीं है। आने वाले दिनों में जलजमाव से दुश्वारियां बढे़ंगी। दूसरी ओर बारिश रोपाई के लिए संजीवनी साबित हुई है। पहले हुई रोपाई के लिए पानी जरूरत थी। जिले में 1 लाख 65 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की होगी। रविवार को किसान खेत में रोपाई करने उमड़ पडे़। हरखा गांव के किसान रामाश्रय ने बताया कि बारिश बेहतर हुई है। अब रोपाई जल्दी हो जाएगी। वहीं किसान सुग्रीव, रामनरेश आदि ने कहा कि अगर बारिश होने में देरी होती तो रोपाई महंगी होती। बारिश होने के बाद मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि हर कोई अपने खेत की रोपाई पहले करना चाहता है।
विज्ञापन
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग से जाने वाले यात्रियों को कीचड़युक्त गंदे पानी में घुस कर प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ा। स्थानीय निवासी चंदन जायसवाल, रिंकू जायसवाल, पवन अग्रहरि, बैजनाथ, केदार, दिनेश गौतम, राजू रौनियार, संतोष आदि ने बताया कि जब भी तेज बरसात होती है तो नाली जाम होने से मुख्य सड़क तथा घरों एवं दुकानों में पानी घुस जाता है।
उप कृषि निदेशक गणेश दूबे ने बताया कि बारिश समय से हुई है। जिले में उर्वरक पर्याप्त उपलब्ध है। किसान जल्दी से रोपाई करे लें। पहले से हुई रोपाई के लिए याह बारिश काफी मददगार साबित हुई है।
मौमस वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो तीन दिनों तक रूक रूक बारिश होगी। जिले में 40 एमएम बारिश हुई है। खेती के लिए यह बारिश काफी मददगार साबित होगी।