{"_id":"5a7f3c4e4f1c1ba0268b96b8","slug":"31518287950-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में 601 परीक्षार्थी हुए गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में 601 परीक्षार्थी हुए गैरहाजिर
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सख्ती के कारण 601 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं प्रथम पाली की परीक्षा में कोई छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। बोर्ड परीक्षा से जुडे़ अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर जांच पड़ताल की। जिले के 103 परीक्षा केंद्रो में अब 26 पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हो रही है। शनिवार को हाईस्कूल संगीत गायन और इंटर गृह विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई।
डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने पनियरा क्षेत्र के दर्जनभर स्कूलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण विंदुओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल संगीत गायन में 2 पंजीकृत छात्रों में से एक ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर गृह विज्ञान में 4139 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे जिसमें से 3575 उपस्थित हुए। 564 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कृषि शस्य विज्ञान में 110 पंजिकृत छात्रों में से 71 ने परीक्षा दी। 39 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
सीओ सदर एमपी सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों पर जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को सर्तक रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के ईद गिर्द किसी को भटकने न दें। अगर कोई परेशानी रहे तो तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार विशंभर नाथ जनता इंटर कालेज रतनपुर केंद्र व्यवस्थापक राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में इंटर गृह विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल तीन परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी ने परीक्षा दिया।