फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   श्रीनगर ताल पर पुल को लेकर धरना

श्रीनगर ताल पर पुल को लेकर धरना

Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर ताल पर पुल को लेकर धरना
बरसात से पहले श्रीनगर ताल पर बनेगा मिनी पुल
विज्ञापन

एडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
पुरंदरपुर/फरेंदा। श्रीनगर ताल पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का बारह दिन से चल रहा धरना एडीएम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। एडीएम ने बरसात के पहले ताल पर पुल निर्माण का आश्वासन दिया।

फरेंदा व नौतनवां सीमा पर स्थित श्रीनगर ताल पर मिनी पुल व ताल के सुंदरीकरण के लिए जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग 11 दिसंबर से धरना दे रहे थे। एसडीएम फरेंदा व सिंचाई विभाग के अधिकारी गांव के लोगों को मनाने में नाकाम रहे थे। डीएम ने शुक्रवार को दिन एडीएम आरपी कश्यप, एसडीएम आरबी सिंह को भेज कर मिनी पुल का निर्माण का भरोसा दिलाया। एडीएम कश्यप ने कहा की जिलाधिकारी के साथ शनिवार को शाम चार बजे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बजट तय कर दिया जाएगा। एडीएम ने ग्रामीणों को यह भी आश्वासन दिया कि बरसात के पहले श्रीनगर ताल का मिनी पुल का निर्माण कराकर आवागमन को चालू करा दिया जाएगा। धरना में आप पार्टी फरेंदा प्रभारी भगवान दत्त पांडेय, प्रधान दीनानाथ, नजरे आलम, जुगानी जायसवाल, ग्यासुद्दीन, मोहन प्यारे, रामकेवल सहानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed