{"_id":"59d4d9b54f1c1bc9538b5aaf","slug":"31507121589-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती न मनाने पर इंटर कालेज के सभी स्टाफ का वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती न मनाने पर इंटर कालेज के सभी स्टाफ का वेतन बाधित
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बरगदवा क्षेत्र के मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज के सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उन्होंने पांच अक्तूबर तक प्रधानाचार्य से नोटिस का जवाब मांगा है।
डीआईओएस ने बुधवार को बताया कि बरगदवा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के जरिए सूचना मिली कि मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज में गांधी जयंती नहीं मनाई गई। यही नहीं, बिना किसी कारण के पांच अक्टूबर तक विद्यालय भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब कॉलेज के प्रधानाचार्य से फोन से बात की गई तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि गांधी जयंती नहीं मनाई गई और कॉलेज पांच अक्टूबर तक बंद है। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय बंद होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कॉलेज के सभी कर्मचारियों का इन तिथियों का वेतन रोकने के साथ ही प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।