{"_id":"6a1c9b3db3756f90dc0ab9a4","slug":"305-students-skipped-the-bed-entrance-exam-amid-tight-security-arrangements-maharajganj-news-c-206-1-go11002-178377-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच 305 ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच 305 ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
पहली में 153 तो दूसरी पाली में 152 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
दो-दो नोडलों के निर्देशन में सकुशल संपन्न हुई परीक्षा
महराजगंज। रविवार को शुचिता के पुख्ता इंतजाम के बीच संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। जिले के कुल छह केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 305 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 153 तो दूसरी पाली में 152 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा से किनारा किया। परीक्षा के लिए 2280 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस तरह कुल 1975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी के निर्देशन में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन जनपद के कुल छह केंद्रों पर संपन्न किया गया। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों की रियल टाइम निगरानी विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से की जा रही थी। साथ ही रविवार सुबह पांच बजे से परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम भी सक्रिय करा दिया गया।
सुबह 7:00 बजे से परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक स्कैनिंग प्रक्रिया के बाद प्रवेश दिया गया। बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ ही अभ्यर्थियों का बेल्ट व पर्स भी जमा करा लिया गया। सिर्फ पेन, प्रवेश पत्र व वोटर आईडी भी भीतर ले जाने दिया गया। 08:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कराए गए। इसी दरम्यान सभी केंद्रों पर सील पैक ओएमआर शीट कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाई गई जिसे अभ्यर्थियों में 08:45 तक वितरित कराया गया।
विज्ञापन
पहली पाली में परीक्षा के नोडल प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा ने जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज ए व बी ब्लॉक का निरीक्षण किया। शुचिता पूर्ण परीक्षा होती पाई गई। ए ब्लॉक में 31 व बी ब्लॉक में 18 गैरहाजिर रहे। परीक्षा के उप नोडल डॉ. अमित कुमार गौड़ ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धनेवा का निरीक्षण किया जहां पहली पाली में 34 अभ्यर्थी अनुपस्थित मिले।
प्रथम पाली दोपहर 12 बजे तक चली। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर 12:30 बजे के बाद केंद्रों पर पहली पारी की व्यवस्था के अनुरूप अभ्यर्थियों को गुजारते हुए प्रवेश दिया गया। प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा ने महराजगंज इंटर कॉलेज केंद्र का निरीक्षण कर 20 और डॉ. अमित कुमार गौड़ ने जीएसवीएस में 32 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए। दूसरी पाली की परीक्षा शाम 5 बजे संपन्न हुई।
कोषागार में सुरक्षित हुए ओएमार शीट
दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद दोनों परीक्षा नोडलों के निर्देशन में सभी केंद्र से ओएमार शीट एकत्रित कराते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय कोषागार के डबल लाक में सुरक्षित कराते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट की।
-- -- -- -- -- -- -- -
दोनों पालियों की परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से प्राप्त आदेश व जिलाधिकारी के निर्देश अनुरूप सकुशल संपन्न कराई गई। किसी भी केंद्र पर निरीक्षण में कोई गड़बड़ी नही मिली। सुबह की पाली में 153 तो शाम की पाली में 152 अनुपस्थित मिले।
- प्रोफेसर अजय कुमार मिश्रा, नोडल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड, महराजगंज।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
केंद्रवार दोनों पाली में अनुपस्थिति
केंद्र- पहली पाली- दूसरी पाली
- राजकीय डॉ. आंबेडकर महाविद्यालय- 364-364
- जीएसवीएस-347-348
- जीजीआईसी- 346-346
- पीजी कॉलेज ए ब्लॉक- 349-349
- पीजी कॉलेज बी ब्लॉक-362-361
- महराजगंज आईसी- 300-301