{"_id":"668b179b545ff6288308a0e4","slug":"300-youth-will-be-given-technical-information-in-furniture-industry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126209-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्नीचर उद्योग में 300 युवाओं को दी जाएगी तकनीकी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्नीचर उद्योग में 300 युवाओं को दी जाएगी तकनीकी की जानकारी
Mon, 08 Jul 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले के 300 युवा जल्द ही उद्योग विभाग से प्रशिक्षण लेंगे। 270 के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 30 और युवाओं का चयन बाकी है। इसके बाद युवाओं को 10 दिन बाद टूल किट और 2000 रुपये पारितोषिक दिया जाएगा।
एक जनपद एक उत्पाद को सरकार बढ़ावा दे रही है। महराजगंज को फर्नीचर उद्योग में आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं, जिसे लेकर उद्योग विभाग के उपायुक्त ने कमर कस ली है। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि युवाओं को हम तैयार कर रहे हैं कि एक जनपद एक उत्पाद से जुड़कर अपना भविष्य बनाएं। कहा कि घुघली के रामपुर बल्डिहा में विभाग 7.95 करोड़ रुपये की लागत से वुड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने जा रहा है।
यहां लकड़ियों की प्रोसेसिंग यूनिट, कलर, डेटिंग पेंटिंग, डिजाइनिंग के कार्य होंगे। इस यूनिट से युवाओं को जहां सीखने का मौका मिलेगा वहीं स्थानीय व्यापारी डिजाइनिंग का कार्य करा सकते हैं। उनसे मामूली चार्ज लेकर काम कराया जाएगा। यहां के फर्नीचर उत्पाद पूरे देश में धूम मचाएंगे जो युवा ओपीडी के तहत इच्छुक हैं उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था बनाई जा रही है।