फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   30 thousand population affected due to damage to SSB road

Maharajganj News: एसएसबी रोड क्षतिग्रस्त होने से 30 हजार आबादी प्रभावित

Sat, 25 Nov 2023 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
30 thousand population affected due to damage to SSB road
सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण दे चुके हैं ज्ञापन, अफसर नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार। सदर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को जिला मुख्यालय जोड़ने वाली लखिमा थरुआ-एसएसबी रोड गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे इस सड़क से आने-जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। हर दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, फिर भी जिला प्रशासन इसकी मरम्मत नहीं कर रहा है।

ग्राम प्रधान मुन्नीलाल, मिथिलेश सिंह, ध्यान सिंह यादव, बृजेश सिंह, बांसदेव साहनी ने बताया कि लखिमा थरुआ, कटहरा, लुकपुरवा, रामपुर बुजुर्ग, बड़हरा रानी, वन ग्राम उसरहवा, बागापार आदि गांव के लोग इस सड़क से आते-जाते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जिसमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed