फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   30 Rozagar Sewak s Mandeya block

लक्ष्मीपुर में 30 रोजगार सेवकों का मानदेय रोका गया

Thu, 02 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
30 Rozagar Sewak s Mandeya  block
लापहवाही के कारण 30 रोजगार सेवकों का मानदेय रोका गया
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएसटीओ ने मनरेगा कार्यों में लापरवाही बरतने पर 30 रोजगार सेवकों का मानदेय रोक दिया है। बैठक में अनुपस्थित 4 तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला सांख्यिकी अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार यादव ने लक्ष्मीपुर के रोजगार सेवकों , तकनीक सहायकों व ग्राम सचिवों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान 30 रोजगार सेवक अनुपस्थिति मिले। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि मनरेगा कार्य उनकी प्रगति काफी धीमी है। जिससे उनके मानदेय मानदेय रोक दिया गया है। तकनीकी सहायक जितेंद्र, राजकुवर, सत्यप्रकाश व अशोक बैठक में नहीं पहुंचे। इन चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार विवेकानंद राय का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समीक्षा बैठक में पाया गया कि सामुदायिक शौचालय 24 सामुदायिक शौचालय अपूर्ण हैं। जिसे पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया। अपूर्ण आवासों को 15 दिसंबर तक पूर्ण किए जाए। कायाकल्प योजना के तहत 41 विद्यालयों में अब तक चहारदीवारी नहीं बने हैं जिन्हें अति शीघ्र पूरा करने के लिए सचिव और तकनीकी सहायकों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर एपीओ आभा दुबे, सचिव प्रमोद यादव, विवेक कुमार, विनोद वर्मा, परवेंद्र पाल, पवन सिंह, राजेन्द्र चौधरी, सर्वजीत गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed