फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   30 new roads will be built in each assembly constituency.

Maharajganj News: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेंगी 30-30 नई सड़कें

Wed, 31 Dec 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
30 new roads will be built in each assembly constituency.
महराजगंज। जिले के विकास को नई गति देने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30-30 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश प्राप्त हो चुका हैं। सड़क निर्माण की इस महत्वाकांक्षी योजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के सदर, पनियरा, नौतनवा, सिसवा और फरेंदा में नई सड़कों का चयन क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन गांवों और बस्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां अभी तक सड़क संपर्क कमजोर है या जहां बरसात के मौसम में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इसके अलावा, स्कूलों, अस्पतालों, बाजारों और प्रमुख संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी। महेश, विजय, लालू, गजेन्द्र, महेंद्र, संतोष, डॉ दीपू कुमार सैनी का कहना है कि आने वाले दिनों में समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग एडीशन सिंह ने बताया कि विधानसभा वार सड़कों के निर्माण के लिए कार्य योजना शासन स्तर पर प्रस्तावित है। कुछ सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed