फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   30 bus go to prayagraj

माघ मेले में 30 बसें जाएंगी प्रयागराज, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर लगेंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 06 Feb 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
30 bus go to prayagraj
माघ मेले में 30 बसें जाएंगी प्रयागराज, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर लगेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। माघ मेले में प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की तैयारी है। महराजंगज डिपो की ओर से तीस बसों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी लगाने की व्यवस्था है। बसों को भेजने के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद भेजा जाएगा।
महराजगंज डिपो की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 30 बसें माघ मेले में भेजी जाएंगे। 21 बसों को डिपो से कौडीराम के लिए भेजा जाएगा। यह बसें यहां से होकर प्रयागराज के लिए जाएंगी। वहीं तीन बसें निचलौल एवं चार बसें महराजगंज बस स्टेशन से सीधे प्रयागराज के लिए जाएंगी। मेले के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र पांडेय ने बताया कि माघ मेले के लिए बसों को भेजने की व्यवस्था की गई है। सभी बसों को निर्धारित रूट से भेजी जाएंगी। बस को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद ही भेजा जाएगा। 30 बसों को 8 फरवरी से भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ वर्कशॉप
महाराजगंज बस डिपो में वर्कशॉप परिसर के अलावा रोडवेज बस स्टेशन को कैमरे से लैस कर दिया गया है। 4 कैमरों का एक मॉनिटर वर्कशॉप में लगाया गया है। जिससे वर्कशॉप स्टोर की गतिविधियों पर नजर रहेगी। वहीं एआरएम कक्ष में लगे मॉनिटर में डीजल टैंक, मेन गेट सहित वर्कशॉप को देखा जा सकेगा। स्टेशन परिसर के चारों तरफ कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed