फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 unconstituant schools warned

अनाधिकृत रुप से चलते मिले तीन निजी विद्यालय, चेतावनी

Sun, 10 Jul 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
3 unconstituant schools warned
अनधिकृत संचालित मिले तीन विद्यालयों को चेतावनी
विज्ञापन

महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के मिठौरा ब्लॉक में निजी व परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। तीन निजी विद्यालय अनधिकृत रूप से चलते मिले। उन्होंने संचालकों को नोटिस जारी करते हुए सोमवार तक विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि यदि संचालकों ने विद्यालय को बंद नहीं किया तथा बिना मान्यता स्कूल संचालित किया तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि पारसनाथ चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की प्राथमिक स्तर की अस्थायी मान्यता की अवधि समाप्त मिली तथा स्कूल कक्षा आठ तक संचालित पाया गया। वहीं पंडित झिनकू चतुर्वेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदौर व श्रीमती जटाशंकरी देवी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अनधिकृत रूप से चलते पाए गए। सभी संचालकों को सोमवार तक स्कूल का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी जो विद्यालय बिना मान्यता संचालित मिलेंगे, उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वनग्राम मेें बाइक से पहुंचे बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कंपार्ट 24 तथा कंपार्ट 26 व 27 में बन रहे परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों को तीव्र गति से पूरा कराने के लिए कहा। बच्चों से बातचीत कर उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार को निर्देशित किया कि विद्यालय में जो भी छोटी-मोटी कमियां हैं, उसे दुरुस्त कराएं। विद्यार्थियों को कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल व दूध नहीं बंटने की शिकायत
बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सिंदूरिया प्रथम व प्राथमिक विद्यालय सेमरा में दूध व फल वितरण की जिम्मेदारी प्रधान की है। बच्चों व प्रधानाध्यापकों ने फल व दूध न बंटने की बात कही। उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed