फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 children s mother has ran away with Love

देवरानी जेठानी की मारपीट में जेठानी घायल

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
3 children s mother has ran away with  Love
देवरानी जेठानी की मारपीट में जेठानी घायल
विज्ञापन

चौक बाजार (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में देवरानी व जेठानी में आपसी नोकझोंक के दौरान हुई मारपीट में जेठानी घायल हो गई। घायल जेठानी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर (मिठौरा) ले जाया गया जहां महिला की हालत गंभीर बनी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी निवासी अन्नू यादव व उनकी देवरानी संजू यादव में किसी बात को लेकर शनिवार की रात कुछ नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। लोगों के समझाने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ, लेकिन रविवार की सुबह उसी बात को लेकर दोनों देवरानी व जेठानी नोकझोंक करते हुए जमकर मारपीट कर ली। मारपीट के दौरान जेठानी अन्नू यादव को गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
चौक बाजार (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने आरोपी के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां का एक दूसरे टोले पर रहने वाले युवक से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। जब महिला का पति घर पर नहीं रहता तो युवक अपनी प्रेमिका से मिलने किसी न किसी बहाने से चल जाता था। जब यह बात पति को मालूम हुआ तो पत्नी पर शिकंजा कसने लगा। फिर भी दोनों मोबाइल फोन पर चोरी -छिपे बात करते रहे। जब दोनों को बात करने व मिलने में काफी दिक्कत होने लगी तो दोनों एक दूसरे को होने के लिए परिजनों की गैर मौजूदगी में फरार हो गए। पीड़ित पति ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की। उपनिरीक्षक भारत भूषण यादव ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed