फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   298 candidates left TGT exam

298 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा

Sat, 07 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
298 candidates left TGT exam
टीजीटी परिक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल। - फोटो : MAHARAJGANJ
298 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (टीजीटी) की परीक्षा शनिवार को जिले के चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए 2357 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 2059 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 298 ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के विभिन्न विषयों की परीक्षा के लिए शासन स्तर से सात व आठ अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। पहले दिन शनिवार को प्रथम पाली में गृहविज्ञान, कला, संस्कृत आदि विषयों तथा दूसरी पाली में वाणिज्य, जीव विज्ञान व अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में प्रथम पाली में 51 व द्वितीय पाली मेें 42 ने परीक्षा छोड़ दी। जवाहर लाल नेेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में प्रथम पाली में 50 तथा दूसरी पाली में 65 में 29 ने परीक्षा छोड़ दी। जीएसवीएस इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 176 अभ्यर्थियों में 28 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली में इस केंद्र पर परीक्षा नहीं हुई। डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने बताया कि उनके केंद्र पर पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में प्रथम पाली में 61 व दूसरी पाली में 37 ने परीक्षा छोड़ी है। रविवार को चार केंद्रों पर प्रथम पाली में हिंदी आदि तथा दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा आदि विषयों की लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

चुस्त-दुरुस्त रहा पुलिस व प्रशासन
परीक्षा को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चुस्त-दुरुस्त नजर आए। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, एएसपी निवेश कटियार, एसडीएम सदर साईं तेजा सीलम, अपर एसडीएम अविनाश कुमार व मोहम्मद जसीम ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता देखी। पुलिसकर्मियों ने भी केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल दल टीम ने भी की जांच
सचल दल टीम में शामिल जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व बीएसए ओमप्रकाश यादव आदि ने चारों केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। डीआईओएस ने बताया कि जिले में पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed