फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   28.80 lakh received for CM fellowship, priority given to tourism sector

Maharajganj News: सीएम फेलोशिप के लिए मिला 28.80 लाख, पर्यटन क्षेत्र को प्राथमिकता

Sat, 25 Apr 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
28.80 lakh received for CM fellowship, priority given to tourism sector
फेलोशिप प्राप्त करने के वाले अभ्यर्थी को प्रतिमाह मिलेंगे 30 हजार रुपये
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जनपद को सीएम फेलोशिप के लिए 10 लाख अधिक मिले
महराजगंज। जनपद में मुख्यमंत्री फेलोशिप के जरिये पर्यटन संभावनाओं को गति देने की तैयारी की जा रही है। बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार मुख्यमंत्री फेलोशिप के तहत जनपद को 10 लाख रुपये अधिक मिले हैं। सीडीओ के मार्गदर्शन में यह बजट मास्टर डिग्री पाने के बाद या किसी क्षेत्र विशेष में शोध करने वालों को 30 हजार रुपये मासिक की दर से दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत जनपद को मौजूदा वित्तीय सत्र के लिए 28.80 लाख रुपये की धनराशि मिली है। इस राशि का उपयोग कर क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री फेलोशिप के लिए चयन जिला स्तरीय कमेटी करती है। इसके अध्यक्ष डीएम व सचिव सीडीओ होते हैं।
विज्ञापन

निवेश आकर्षित करना सीएम फेलोशिप योजना का ध्येय है। जनपद में पर्यटन क्षेत्र की बात करें तो सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग, ईको टूरिज्म के रूप में विकसित दर्जिनिया ताल, भगवान् बुद्ध से जुड़ा रामग्राम है। इसके अलावा भारत-नेपाल सीमा से सटे 5 गांव वाइब्रेंट विलेज के तहत चिह्नित हैं। पर्यटन की संभावना व निवेश के मद्देनजर पर्यटन क्षेत्र के लिए शोधार्थियों को इस बार वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री फेलोशिप के तहत प्राप्त राशि का उपयोग प्रत्येक क्षेत्र में शोधार्थियों को मिल सकता है, बशर्ते उनका चयन जनपदीय समिति ने किया हो। इस बार पर्यटन क्षेत्र की संभावना को देखते हुए पर्यटन फेलो को वरीयता देने की योजना है।
-महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed