फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   28 sacks of urea loaded on pickup recovered

Maharajganj News: पिकअप पर लदी 28 बोरी यूरिया बरामद

Fri, 29 Aug 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
28 sacks of urea loaded on pickup recovered
Page No : 5नौतनवां पेट्रोल पंप के पास बरामद खाद के साथ आरोपी।
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने बृहस्पतिवार को नौतनवा में एक पेट्रोल पंप के पास पिकअप पर लदी 28 बोरी यूरिया बरामद की। कार्रवाई के लिए कृषि विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट हरि मोहन मीणा ने बताया कि प्रभारी हरदीडाली को मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप के पास के बागीचे में कुछ लोग पिकअप से खाद लेकर आने वाले हैं । सूचना मिलते ही प्रभारी उपनिरीक्षक चंदन सिंह चार अन्य जवानों के साथ पेट्रोल पंप नौतनवा के पास बागीचे में छिपकर पहुंचे। तभी उन्हें एक सफेद रंग की एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। जवानों ने पिकअप को घेर कर रोका। पूछताछ करने पर पिकअप सवार ने बताया कि इसमें 28 बोरी यूरिया खाद है। इतनी ज्यादा मात्रा में खाद ले जाने के लिए जरूरी कागजात मांगने पर पिकअप सवार कागजात दिखने में असफल रहा। कड़ाई से पूछने पर बताया कि यह सभी यूरिया खाद जाबिर अली निवासी बहादुर शाह वार्ड नंबर 16 नौतनवा महराजगंज की है। जाबिर अली ने 27 अगस्त को चौरसिया खाद बीज भण्डार, कैंपियरगंज से मंगवा कर बाबू पैसिया गांव में अपने बागीचे में रखवाया था, और आज खाद को उसी बगीचे से ला कर बाईपास रोड पेट्रोल पंप के पास बागीचे में उतरने को कहा है। इस पर एसएसबी जवानों ने बरामद खाद को कृषि विभाग नौतनवा को जांच करने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed