फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   278 schools will keep an eye on the health of 1.17 lakh children

Maharajganj News: 278 स्कूल रखेंगे 1.17 लाख बच्चों की सेहत पर नजर

Mon, 28 Apr 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
278 schools will keep an eye on the health of 1.17 lakh children
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों में प्रभावी शिक्षा सत्र में प्रत्येक माह स्वास्थ्य शिविर लगाकर विद्यार्थियों की न सिर्फ सेहत जांची जाएगी, बल्कि प्रत्येक बच्चे का स्वास्थ्य कार्ड भी तैयार होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी शैक्षिक कैलेंडर में ई-स्वास्थ्य कार्ड को शामिल किया गया है, जिसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें स्कूलों को हर माह स्वास्थ्य शिविर आयोजन के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में 278 माध्यमिक स्कूलों में मई से हर माह स्वास्थ्य शिविर स्कूल के निकटतम सीएचसी की मदद से लगवाना होगा। स्वास्थ्य विभाग की मदद से प्रत्येक विद्यार्थी का ई-स्वास्थ्य कार्ड बनवाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक शिविर का आंकड़ा अपडेट होगा। माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं जिनकी सेहत का ख्याल स्कूल को रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज रहेगा यह विवरण
विद्यार्थियों के ई-स्वास्थ्य कार्ड पर उम्र, ब्लड ग्रुप, बीपी, शुगर, पोषण का स्तर, रक्त में हीमोग्लोबिन, शरीर के ऑक्सीजन की मात्रा उल्लेखित रहेगी। प्रत्येक शिविर के बाद आंकड़ा अपडेट होगा साथ ही इसपर अभिभावकों के हस्ताक्षर भी हर महीने लिए जाएंगे, जिससे पोषण इत्यादि का स्तर जानकर अभिभावक पाल्यों के खानपान का ख्याल रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed