फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   262 voters casre vote today by postal ballot

पोस्टल बैलेट से आज 262 मतदाताओं का मतदान कराएंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 22 Feb 2022 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
262 voters casre vote today by postal ballot
पोस्टल बैलेट से आज 262 मतदाताओं का मतदान कराएंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए चिह्नित 262 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मंगलवार को मतदान होगा। इसके लिए कुल 53 पार्टियां पांच विधानसभाओं में मंगलवार सुबह सात बजे से रवाना होंगी।
जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास जारी है। दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे मतदाता जो पोस्टल बैलेट से मतदान के इच्छुक हैं, उनका मतदान मंगलवार को कराया जाना है। फरेंदा में चिह्नित कुल 34 मतदाताओं में 10 दिव्यांग व 24 बुजुर्ग, नौतनवां में चिह्नित 51 मतदाताओं में 40 दिव्यांग व 11 बुजुर्ग, सिसवा में चिह्नित 70 मतदाताओं में 45 दिव्यांग व 25 बुजुर्ग, सदर में चिह्नित 53 मतदाताओं में 37 दिव्यांग व 16 बुजुर्ग तथा पनियरा में चिह्नित 54 मतदाताओं में 43 दिव्यांग व 11 बुजुर्ग का मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के साथ दो मतदान अधिकारी, एक माइक्रो आब्जर्बर, एक उप निरीक्षक व दो कांस्टेबल की मौजूदगी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टल बैलेट से 262 मतदाताओं का मतदान कराए जाने के लिए व्यवस्था बना ली गई है। प्रयास है कि सभी मंगलवार को ही मतदान कर लें। यदि कोई इसमें वंचित रहता है, तो उनके लिए 23 फरवरी का दिन भी आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
निर्वाचन अधिकारी के पास जमा होगा पोस्टल बैलेट
मतदान पार्टियों को मतदान के उपरांत मतदाताओं के पोस्टल बैलेट को संबंधित विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करना होगा। निर्वाचन अधिकारी उसे कोषागार के डबल लाक में सुरक्षित रखवाएंगे।
---
अनुपस्थित वीडियोग्राफरों पर होगी कार्रवाई
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के दौरान वीडियोग्राफरों को दायित्वों के प्रति जागरुक किया। कलेक्ट्रेट सभागार में उन्हें प्रशिक्षित करते हुए, उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच पोस्टल बैलेट की मतदान टीम के साथ लगाए गए वीडियोग्राफर कलेक्ट्रेट में मौजूद रहेंगे। बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले वीडियोग्राफर पर कार्रवाई भी होगी। प्रशिक्षण में नोडल प्रभारी कृष्ण बहादुर वर्मा समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।

---
मतदान कार्मिकों के मतपत्रों को सुरक्षित रखवाएं एआरओ
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने चेहरी स्थित आईटीएम स्थल पर 19 से 27 फरवरी तक मतदान करने वाले कार्मिकों के मतपत्रों को भी सुरक्षित कोषागार में रखवाने के लिए कहा है। इसके लिए सभी विधानसभाओं के सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed