फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   26 pataint admited in ETC Ward

एक सप्ताह से जला है वैक्यूम सेक्शन मशीन का मोटर

Sun, 12 Sep 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
26 pataint admited in ETC Ward
इमरजेंसी ट्रीटमेंट सेंटर में 26 मरीज भर्ती, वैक्यूम सेक्शन मशीन का मोटर खराब
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल में वैक्यूम सेक्शन मशीन का मोटर जल गया है जिससे इमरजेंसी ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती मासूमों के इलाज में समस्या हो सकती है। मोटर जलने की दशा में डॉक्टर समस्या होने पर वैकल्पिक व्यवस्था से समस्या का समाधान कर इलाज करने में लगे हैं। एक सप्ताह से मोटर जला है लेकिन, इसकी मरम्मत के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
मौसमी बीमारी से जिला अस्पताल का ईटीसी वार्ड पूरी तरह से भरा है। इस वार्ड में तेज बुखार, निमोनिया, झटका के अलावा अन्य बीमारियों के कुल 26 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, जेई एईएस वार्ड में दो मरीज भर्ती है। लेकिन, अगर किसी मरीज के मुंह में झाग बना तो निकालने में दिक्कत होगी। क्योंकि अस्पताल में लगे वैक्यूम सेक्शन के दोनों मशीन का मोटर एक सप्ताह से जला है। जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड में तेज बुखार, झटका, निमोनिया के अलावा अन्य बीमारियों से पीडित अर्पिता, बेबी आफ सोनिका, आर्दश, अंकुश, लक्ष्मी, अमिन, रिंटू, आयुष, सत्यम, आदिश, सिफा, शिवांगी, मधुबाला, नित्या, अभिनव, अंशिका, आर्दश, अभय, अनिकेत मरीज अनिकेत मरीज इलाज चल रहा है। वहीं, एईएस के नैना और करिश्मा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

वैक्यूम सेक्शन मशीन के माध्यम से झटका वाले मरीज के मुंह व नाक में अगर झाग बनता है तो उसे निकालने का कार्य किया जाता है। इसके अलावा अगर फेफड़े पर हल्का फुल्का कफ भी है तो वह निकालने का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विशाल चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ
क्या है सेक्शन मशीन
सेक्शन वैक्यूम मशीन में वैक्यूम तैयार किया जाता है। जो पाइप लाइन में माध्यम से जेई -एईएस और ईटीसी वार्ड के मशीनों में फिट है। अगर किसी मरीज के मुंह में झाग बना तो उसे वैक्यूम पाइप लाइन के माध्यम से उसे खींचकर एक जार में एकत्र किया जाता है।
आक्सीजन प्लांट का खस्ताहाल
जिला अस्पताल के जेई- एईएस और ईटीसी वार्ड के लिए ऑक्सीजन सप्लाई करने वाला भवन खस्ताहाल है। इस दीवार में दरारें आ गई हैं। इतना ही नहीं, हल्की बरसात में भी छत टपकता है। इस प्लांट में ऑक्सीजन सिलिंडर के अलावा वैक्यूम सेक्सन मशीन व अन्य मशीनें लगी हैं।

जिला अस्पताल के ईटीसी और जेईएईएस वार्ड में कुल 26 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें दो एईएस के अलावा सात तेज बुखार और 17 अन्य बीमारी से परेशान बच्चों का इलाज चल रहा है। वैक्यूम मशीन के मोटर बनने के लिए भेजा गया है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
-डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed