फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   26 km road will be made two lane with 90 crores

Maharajganj News: 26 किमी सड़क 90 करोड़ से बनेगी टू लेन

Thu, 14 Aug 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
26 km road will be made two lane with 90 crores
ग्राम पंचायत अड़बड़हवां में बदहाल सड़क।
महराजगंज। देवीपुर-अकटहवा-पनियरा मार्ग को टू लेन बनाने के लिए प्रस्ताव बन चुका है। इस पर करीब 90 करोड़ की लागत आएगी। यह सड़क गोरखपुर जिले के पीपीगंज कस्बे को जोड़ती है। इसके बन जाने से 52 गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

देवीपुर-अक्टहवा-पनियरा मार्ग वर्तमान में सिंगल लेन सड़क है, जिसकी चौड़ाई मात्र साढ़े तीन मीटर है। यह सड़क पनियरा क्षेत्र वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे हजारों लोग प्रतिदिन पनियरा ब्लॉक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय, थाना, नगर पंचायत कार्यालय, और उप खंड अधिकारी कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर अपने कार्यो के लिए आवागमन करते हैं। सिंगल लेन होने के कारण इस मार्ग पर भीड़भाड़ की स्थिति आम है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर गोनहा गांव के पास सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है और गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब सड़क कीचड़ और जलभराव हो जाता है। यह सड़क गांगी बाजार से होकर रोहिन नदी के अक्टहवा तक जाती है और गोरखपुर जिले के पीपीगंज को जोड़ती है। इस मार्ग का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह न केवल पनियरा क्षेत्र के गांवों को जोड़ता है, बल्कि गोरखपुर, पीपीगंज, और जंगल कौड़िया से जुड़ा है।
विज्ञापन

गोनहा गांव के निवासी देवीशरण ने कहा कि यह सड़क लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बहुत परेशानी होती है। बारिश में तो यह मार्ग पूरी तरह कीचड़युक्त हो जाता है। टू-लेन सड़क बनने से न केवल समय बचेगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इसी तरह, भवानीपुर की संगीता देवी ने बताया कि महिलाओं को बाजार, अस्पताल, या अन्य कार्यो के लिए इस सड़क से गुजरना पड़ता है। गड्ढों और भीड़भाड़ के कारण कई बार हमें पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ: इस सड़क के टू-लेन होने से 52 गांवों की साढ़े तीन लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इन गांवों में नरकटहा, मंसूरगंज, रतनपुरवा, नसीराबाद, रामपुर, भवानीपुर, गांगी बाजार, अहिरौली, हरखपुरा, अक्टहवा, डोमरा, रानीपुर, लक्ष्मीपुर, मुजुरी जर्दी, तेंदुअहिया, लाला बड़हरा, अनंतपुर, मोथई, कनैला, खुटहा बाजार, अड़बड़ हवा, बरवास, देवीपुर, बेनीगंज, बहरामपुर, हरिरामपुर, कटहल चौराहा, हेमछापर, पनियरा, रजौड़ा कला, रजौड़ा खुर्द, रजौड़ा पंजुम, बैजूडेहरा, बेलटिकरा, नेवासा पोखर, कमासिन बुजुर्ग, सोनबरसा, गिरगिटिया, माधोनगर, डिंगुरी, कमासिन खुर्द, और सोहास जैसे गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed