{"_id":"61ec49c311e13f4095203f8b","slug":"26-boxes-of-nepali-liquor-recovered-on-the-border-maharajganj-news-gkp424614482","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर 26 पेटी नेपाली शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर 26 पेटी नेपाली शराब बरामद
विज्ञापन
बॉर्डर पर 26 पेटी नेपाली शराब बरामद
निचलौल। भारत नेपाल बॉर्डर पर शितलापुर बीओपी के एसएसबी जवानों ने शनिवार को गश्त के दौरान 26 पेटी नेपाली शराब बरामद की। जवानों ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। जवानों ने बरामद नेपाली शराब और पकड़े गए व्यक्ति को निचलौल पुलिस को सूपुर्द कर दिया।
शितलापुर बीओपी कमांडर बलदेव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बॉर्डर पर गश्त कर रहे जवानों ने पिलर संख्या 501/6 के निकट नेपाल से दो लोगों को साइकिल पर बोरे में समान लाते देखा। संदिग्ध होने पर जवानों ने लोगों को पकड़ने के लिए दौड़ाया, तो दोनों साइकिल पर लदा समान छोड़कर भागने लगे, लेकिन एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा।
बोरे की तलाशी लेने पर 26 पेटी से 780 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। जबकि पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम बृजेश निवासी बढ़ैपुरवा बताया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि नेपाली शराब को जब्त कर पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।