फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2500 people spent the night in darkness after a transformer burned down.

Maharajganj News: ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में बीती 2500 लोगों की रात

Mon, 01 Jun 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
2500 people spent the night in darkness after a transformer burned down.
बलुआ में नया ट्रांसफार्मर लगाते लाइनमैन।
रविवार की सुबह बदला गया ट्रांसफॉर्मर, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

भिटौली। परतावल के ग्राम पंचायत बलुआ में शनिवार को अचानक गांव में लगा पुराना ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इसके चलते पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोगों ने किसी तरह से बिताई। रविवार की शाम को ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 10 बजे विकासखंड परतावल के ग्राम पंचायत बलुआ में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसके चलते करीब 2500 की आबादी को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने किसी तरह से रात बिताई। बिजली गुल होने के कारण कई लोगों के मोबाइल और इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। इसके चलते लोग परेशानी उठानी पड़ी। रविवार की शाम को करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी एवं गांव की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान जुबेर अहमद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र परतावल पहुंचे। यहां पर प्रार्थना पत्र देकर पुराना ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एसडीओ मयंक अग्रवाल ने नया ट्रांसफाॅर्मर भिजवाया। सहायक अभियंता अंकित पाल की देख-रेख में बलुआ में 100 केवी का नया ट्रांसफर लगाया गया। देर शाम रविवार को विद्युत सेवा बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed