फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   250 youth will join ODOP scheme, will increase income

Maharajganj News: ओडीओपी योजना से जुड़ेंगे 250 युवा, बढ़ाएंगे आय

Mon, 04 Sep 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
250 youth will join ODOP scheme, will increase income
- युवाओं को प्रशिक्षण व टूल किट याेजना से जोड़ते हुए किया जाएगा लाभान्वित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिले में चयनित फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस बार 250 युवाओं को न सिर्फ प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, बल्कि उन्हें टूल किट दिलाते हुए स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इससे वे स्वयं की आय को भी बढ़ाते हुए परिवार की मुश्किलों को दूर करने में सहायक होंगे।
एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत चयनित फर्नीचर का शहर में बड़ी संख्या में कारोबार है। इसे और प्रोत्साहित करने के लिए नए 250 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 18 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद उन्हें टूल किट दिया जाएगा ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा जिन्होंने इसका लाभ दो वर्षों मेें न प्राप्त किया हो। आवेदन करने वाले युवाओं को पासपोर्ट आकार के दो फोटो, जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी देनी होगी।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक दो हजार से अधिक हो चुके हैं लाभान्वित
एक जनपद एक उत्पाद के प्रशिक्षण व टूल किट योजना से अब तक दो हजार से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया गया है।
----------------------------------------
एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत प्रशिक्षण व टूल किट का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक युवा 10 सितंबर तक अपना आवेदन करें।आवेदन के सभी मानकों को पूरा भी किया जाए।
अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed