{"_id":"6acaa826d82e1a4a36051554","slug":"250-players-likely-to-participate-in-the-fifth-inter-school-championship-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186798-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महंत दिग्विजयनाथ स्टेडियम में आज सजेगा ताइक्वांडो का अखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महंत दिग्विजयनाथ स्टेडियम में आज सजेगा ताइक्वांडो का अखाड़ा
विज्ञापन
महराजगंज। चौक बाजार स्थित महंत दिग्विजय नाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को पांचवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।
जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही ताइक्वांडो जैसी आत्मरक्षा की कला को प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरे खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। अलग-अलग आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने का मौका मिल सके।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में किड्स, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों की भागीदारी से प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनने की उम्मीद है। आयोजकों का प्रयास है कि प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध हो। प्रतियोगिता के आयोजन में क्रीड़ा भारती और इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस सहयोग कर रहे हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां करीब पूरी कर ली गई हैं।