फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   25 bags of fertilizer recovered from the border area, six arrested

सीमावर्ती क्षेत्र से 25 बोरी खाद बरामद, छह गिरफ्तार

Fri, 04 Nov 2022 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
25 bags of fertilizer recovered from the border area, six arrested
बरगदवा क्षेत्र में बरामद उर्वरक एवं कपड़े के बंडल के साथ पुलिस टीम। - फोटो : MAHARAJGANJ
सीमावर्ती क्षेत्र से 25 बोरी खाद बरामद, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला के तीन नवंबर के अंक का पीडीएफ लगाएं
सीमावर्ती क्षेत्र में खाद तस्करी पर अंकुश लगाने में जुटी टीम, डंडा पुल के पास खाद बरामद
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए पुलिस एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। चार नंबर को पुलिस ने लावारिस हालत में सीमावर्ती गांव लक्ष्मीपुर खुर्द के करीब नो मेंस लैंड से 14 बोरी खाद बरामद की। छापा मारने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन हुआ है। शुक्रवार को 25 बोरी खाद नौतनवां एवं बरगदवा थाना क्षेत्र से बरामद हुई।
बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मंदिर के पास शुक्रवार सुबह जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार व सहायक कृषि विकास अधिकारी सुनील कुमार की टीम ने नौ बोरी डीएपी व सात बोरी यूरिया सहित 11 बंडल कपड़ा बरामद किया। जिला कृषि अधिकारी ने सीमावर्ती गांव में हो रही उर्वरक तस्करी की सूचना पर पांच सदस्यीय टीम लेकर शुक्रवार सुबह पिपरा गांव के शिव मंदिर के समीप छापा मारा। नेपाल ले जाने के लिए तस्करों ने लावारिस हालत में 9 बोरी डीएपी खाद व सात बोरी यूरिया खाद बरामद की। थानाध्यक्ष बरगदवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि बरामद डीएपी एवं यूरिया को ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान डंडा नदी पुल के पास नेपाल ले जा रहे 9 बोरी उर्वरक बरामद कर कार्रवाई के लिए नौतनवां कस्टम को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 6 बोरी डीएपी तथा 3 बोरी यूरिया और तीन साइकिल बरामद कर छह लोगों को पकड़ा गया। बरामद उर्वरक, साइकिल तथा आरोपियों को नौतनवां कस्टम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
टीम लगातार जांच करने में जुटी है। किसानों को उवर्रक उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। सूचना मिलने में टीम त्वरित कार्रवाई कर रही है।
वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed