{"_id":"658185c24b823ee6bd080989","slug":"24-year-old-girl-becomes-mother-without-marriage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11983-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिन ब्याही मां बनी 24 वर्षीय युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिन ब्याही मां बनी 24 वर्षीय युवती
Tue, 19 Dec 2023 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Dec 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के मोहल्ले में स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाली युवती बिन ब्याही मां बन गई। सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर मकान मालिक के परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती ने बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची को जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई में रखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शहर के एक मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली 24 वर्षीय युवती एक रेस्त्रा में काम करती है। युवती गर्भवती थी। सोमवार देर रात अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मकान मालिक के परिजनों ने तत्काल युवती को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती ने बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सकों की सूचना पर मंगलवार की सुबह अस्पताल पहुंची चौकी पुलिस ने युवती से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई। इधर मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। इधर, पूरे दिन कोतवाली की महिला कांस्टेबल नगर चौकी इंचार्ज के साथ युवती से पूछताछ के बाद मामले की तहकीकात में जुटी रही।
युवती बच्ची को छोड़कर भागना चाहती थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन युवती सही जानकारी नहीं दे रही है। जिस मकान में उसने किराए पर रहने की सूचना दी वह भी गलत निकला।
विज्ञापन
-आनंद कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली