फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   24 responsible including seven teachers found absent in inspection

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात शिक्षक समेत 24 जिम्मेदार

Wed, 03 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
24 responsible including seven teachers found absent in inspection
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात शिक्षक समेत 24 जिम्मेदार
विज्ञापन

- प्रभारी बीएसए ने मंगलवार को फरेंदा ब्लॉक में विद्यालयों की कराई जांच
- अनुपस्थित मिलने वाले लोगों पर हुई कार्रवाई
महराजगंज। शासन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम ने मंगलवार को फरेंदा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनकी आख्या पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सात शिक्षकों के वेतन तथा 12 शिक्षामित्र व पांच अनुदेशक के मानदेय रोक दिया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्राथमिक विद्यालय पिपरा मौनी के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक दिनेश गौंड़ तथा शिक्षामित्र कांति शर्मा व शशिकला अनुपस्थित मिलीं। कंपोजिट विद्यालय हरपुर में शिक्षक राजेश शर्मा व दिनेश चौहान, प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा में शिक्षामित्र बिंदु देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा तहसीलदार में अनुदेशक अखिलेश कुमार गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर अयोध्या में अनुदेशक भोलेनाथ गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय गढ़वा में शिक्षामित्र सीमा प्रसाद, कंपोजिट विद्यालय ठाकुर नगर में शिक्षक नीलम व शिक्षामित्र रामजी, प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया सर्वजीत में शिक्षामित्र वंदना मिश्रा अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय उदितपुर में शिक्षामित्र कुुसुमलता, प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में शिक्षक मनीष गुप्ता व शिक्षामित्र ज्ञानेंद्र, प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर में शिक्षामित्र अमरजीत यादव, कंपोजिट विद्यालय परसिया बुजुर्ग में अनुदेशक हेमलता व श्याममोहन गैरहाजिर रहे।

प्राथमिक विद्यालय देउरवा में शिक्षक प्रीति यादव, कंपोजिट विद्यालय चौतरवां में शिक्षामित्र सुधा, कंपोजिट विद्यालय पोखरभिंडा में अनुदेशक मंजीत यादव, कंपोजिट विद्यालय सेखुई में शिक्षामित्र शैलेंद्र चौबे व अभय चौबे तथा प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया में शिक्षक श्वेता पाठक अनुपस्थित मिलीं।
---------------
कोट-
- निरीक्षण में सात शिक्षक, 12 शिक्षामित्र एवं पांच अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- चंद्रभूषण पांडेय, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed