फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   24 out of 188 cases resolved on 'Samadhan Diwas'

Maharajganj News: समाधान दिवस पर 188 में से 24 मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 04 Oct 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
24 out of 188 cases resolved on 'Samadhan Diwas'
फोटो कैप्शन : नौतनवा तहसील में फरियाद सुनते एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह।  
- तहसील सदर में 32 मामले आए, पांच का मौके पर हुआ निस्तारण
विज्ञापन

महराजगंज। चारों तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए समाधान दिवस के कुल 188 मामले सामने आए। इनमें से 24 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष के निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए।
तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 मामले आए, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 05 मामलों का का निस्तारण मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी बचे मामलों में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने जमीन के विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। समाज कल्याण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग, चकबंदी सहित 75 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले विभागों को कड़ा निर्देश देते हुए प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संतुष्टि प्रतिशत को न्यूनतम 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डीएफओ श्री निरंजन सुर्वे राजेंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी, जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार , तहसीलदार सदर पंकज शाही आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल से अधूरा जलापूर्ति कार्य, समाधान दिवस में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
निचलौल। बैठवलिया और मिश्रौलिया गांव में सात साल पहले जलापूर्ति योजना के तहत सड़क खोदकर बिछाई गई पाइपलाइन का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। न तो क्षतिग्रस्त आरसीसी सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही जल टंकी के लिए भूमि उपलब्ध हो सकी। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराकर अधूरे कार्य को पूरा कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जलकल योजना के तहत करीब सात वर्ष पूर्व दोनों गांवों में आरसीसी सड़क तोड़कर पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। जल निगम की ओर से ग्राम प्रधान को नवंबर 2024 और जून 2025 में पत्र भेजकर जल टंकी के लिए निर्धारित भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने जलापूर्ति योजना का कार्य पूरा कराने, जमीन उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित 38 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें महज पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। विकास विभाग से संबंधित सबसे अधिक शिकायतें रहीं। पुलिस की सात और राजस्व विभाग की नौ शिकायतें दर्ज हुईं।
पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के भटक रहा युवक, एसडीएम से लगाई गुहार
फरेंदा। दो माह पूर्व पिता की मौत के बाद अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाया लेकिन नहीं मिला। अब थक हार कर शिकायती पत्र दे रहा हूं। शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आदेश दे दीजिए। यह बात धानी विकास खंड के रामपुर निवासी आदेश कुमार ने एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय को दिए गए पत्र के माध्यम से बताईं।
एसडीएम ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का एडीओ पंचायत धानी को दिया है। बरगाहपुर थाना बृजमनगंज की कुसुम ने प्रार्थना पत्र दिया कि पति विश्वनाथ ने घर से मारपीट कर निकाल दिए हैं। मायके वाले भी नहीं रहने दे रहे हैं। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। मधुकरपुर महदेवा पुरंदपुर के ओमप्रकाश ने दिए गए पत्र में कहा कि धोखा देकर कुछ लोगों ने अपने नाम से बैनामा करा लिया है। जिसका कोई प्रतिफल भी नहीं मिला है।
नौतनवा पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड की निवासी शारदा देवी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ को पत्र सौंप उनके साथ हुई मारपीट की घटना में नौतनवा पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वृद्धा शारदा देवी का कहना है कि गत 1 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे बच्चों के विवाद में उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस घटना में विपक्षियों ने मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन उनका मेडिकल करा कोई कार्रवाई करने की बजाए पुलिस ने उल्टे उनके पुत्र अर्जुन गौड़ को ही शांति भंग में चालान कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि थानाध्यक्ष नौतनवा को मामले में तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल निवासी जगदीश एवं उनकी पत्नी गायत्री देवी भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों की प्रताड़ना से आजिज आ चुके हैं। शनिवार को दंपती नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। यहां उन्होंने फरियाद सुन रहे एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह को अपनी पीड़ा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। समाधान दिवस के दौरान कुल 42 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो गया। अन्य मामलों के निस्तारण हेतु संयुक्त टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed