फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   24-hour alert for the safety of owls in the district

Maharajganj News: जिले में उल्लुओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे का अलर्टि

Mon, 20 Oct 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
24-hour alert for the safety of owls in the district
महराजगंज। दीपावली पर उल्लुओं का शिकार व तस्करी पर नियंत्रण के लिए सोमवार को सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के कर्मी अलर्ट मोड में रहेंगे।
विज्ञापन

डीएफओ के निर्देश पर पूरे 24 घंटे के लिए यह अलर्ट प्रभावी रहेगा जिससे दीपावली पर इन पक्षियों की सुरक्षा के साथ शिकारी व तस्कर किसी तरह का खिलवाड़ न कर सकें।
हालांकि 2020 के बाद उल्लुओं की तस्करी का कोई मामला वन्य जीव के अंतर्गत नहीं आया लेकिन दीपावली के समय संभावित खतरे को देखते हुए विभाग ने सक्रियता बढ़ाई है।
विज्ञापन

दीपावली देवी लक्ष्मी के आराधना का पर्व माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय के मुताबिक सतयुग में कार्तिक अमावस्या के दिन देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराणों के वर्णन के मुताबिक देवी प्राकट्य बेला में उल्लू वाहन पर आरूढ़ थीं जिसके कारण उनका वाहन उल्लू माना गया। कार्तिक अमावस्या अर्थात दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तांत्रिक क्रियाओं में उल्लुओं के बलि देने के बाद ही तांत्रिक क्रिया सफल होती है। मधवलिया रेंज के समीपवर्ती ग्रामीणों के मुताबिक दीपावली आते ही उल्लू की जान पर आफत के बादल मंडराने लगते हैं।

भारत-नेपाल की खुली सीमा के मार्फत तस्करी के मामले लगभग प वर्ष पहले तक पकड़े गये, लेकिन इसके बाद सुरक्षा को मजबूत कर इसपर पूरी तरह से लगभग नियंत्रण स्थापित हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed