फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   23 head masters awarded for clean achool

प्रधानाध्यापकों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

Wed, 27 Jul 2022 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
23 head masters awarded for clean achool
प्रधानाध्यापकों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के चयनित 23 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को मंगलवार शाम विकास भवन सभागार में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया गया। साथ ही आपरेशन कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच प्रधानों व पांच प्रधानाध्यापकों को भी पुुरस्कृत किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पुरस्कार प्रधानाध्यापकों व प्रधान की मेहनत का परिणाम है। सभी स्वच्छता को बढ़ावा देने की मुहिम में सहभागी बनें। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मिला पुरस्कार
स्वच्छता के समस्त वर्ग में स्टर्लिंग पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा खुर्द, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा, सुभागी देवी इंटर कालेज इलाहाबाद, वीर बहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय सरडीहा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज, कंपोजिट विद्यालय सिसवा अमहवा व मदर मरियम ग्लोबल स्कूल खरहरवा के प्रधानाध्यापक पुरस्कृत हुए। वहीं उप वर्ग में शामिल 15 विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय गौरी बढ़ैपुरवां, नवजीवन मिशन स्कूल, प्राथमिक विद्यालय छातीराम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंसहिया बुजुर्ग द्वितीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परतावल, प्राथमिक विद्यालय बिलरुआ, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर खुर्द, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया, कंपोजिट झरवलिया, कंपोजिट गिरहिया बंजारी पट्टी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिउरहां, कंपोजिट विद्यालय सरडीहा, कंपोजिट विद्यालय धनेवा-धनेई व प्राथमिक विद्यालय रामनगर के प्रधानाध्यापक को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के तहत इन्हें मिला पुरस्कार
कायाकल्प योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान सुनील चौरसिया, मोहन यादव, सुनील गुप्ता, जितेंद्र चौधरी व कतालू तथा प्रधानाध्यापक के रुप में राजेश कुमार पांडेय, राजू सिंह, रमेश गुप्ता, सत्यवान दूबे व कुसुम गुप्ता को पुरस्कार प्रदान किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव हुईं पुरस्कृत
कार्यक्रम में उत्कृष्ट विकास खंड के रुप में चयनित किए जाने पर पनियरा की खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed