{"_id":"69ebcdf4903dff87db0e0b9e","slug":"2200-cargo-vehicles-stranded-in-a-10-km-jam-at-the-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175993-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बॉर्डर पर दस किमी जाम में फंसे 2200 मालवाहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बॉर्डर पर दस किमी जाम में फंसे 2200 मालवाहक
विज्ञापन
सोनौली भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर भारतीय सीमा में ट्रको की लगा 10 किमी का जाम।
जाम को कम करने के लिए दो घंटे अधिक समय तक खुली रहेगी सीमा
जाम में फंसे हैं करीब 2200 ट्रक, करीब तीन सौ गाड़ियां रोजाना जा रही हैं नेपाल
सोनौली। नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बीते एक सप्ताह से भारतीय सीमा में 10 किमी लंबा वाहनों का जाम लगा हुआ है। जाम की समस्या को देखते हुए दोनों देश के अधिकारियों ने बैठक कर रात में दो घंटे अतिरिक्त वाहनों को प्रवेश देने का फैसला लिया है। इस जाम में करीब 2200 ट्रक फंसे हैं। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक सीमा खोलने के कारण 475 गाड़ियां नेपाल में प्रवेश कीं। वहीं बुधवार को 302 गाड़ियां ही नेपाल जा सकी थीं।
नेपाल में सप्ताह में दो दिन की बंदी के कारण मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए अर्द्धरात्रि तक बॉर्डर खोलने की सहमति बनी है। इसमें मालवाहक ट्रक रात 12 बजे तक नेपाल में प्रवेश कर सके। जबकि अभी तक रात 10 बजे तक ही वाहनों का आवागमन होता रहा है। बीते चार-पांच दिन से लगा जाम कम नहीं हो रहा था। करीब तीन सौ गाड़ियां रोजाना नेपाल जा रही हैं। दैनिक सामानों को लोड कर चालक सोनौली सीमा पर फंसे हैं। इनमें कुछ औद्योगिक मशीनरी टाइल्स मार्बल केमिकल के भी समान की गाड़ियां है।
नेपाल में सप्ताह में दो दिन के अवकाश के कारण सीमा पर मालवाहक ट्रकों का जाम लग गया है। बृहस्पतिवार की रात सोनौली भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों की जाम की समस्या को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक के बाद रात्रि 12 बजे तक सीमा को खोलने की सहमति बनी। जाम में फंसी गाड़ियों में दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कानपुर, सहित दर्जनों राज्यों की गाड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन
दो दिनों के अवकाश के कारण बैंक से डाक्यूमेंट और भंसार ड्यूटी जमा करने में नेपाल के कारोबारियों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही नेपाल भंसार परिसर में ट्रक प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए केवल मालवाहक ट्रक रात 12 बजे तक नेपाल जाएंगे।