फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   22 women being sent to Dubai were rescued, human traffickers fled

Maharajganj News: दुबई भेजी जा रहीं 22 महिलाएं छुड़ाई गईं, मानव तस्कर भागे

Thu, 05 Jun 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
22 women being sent to Dubai were rescued, human traffickers fled
सोनाैली बाॅर्डर। 
महराजगंज/सोनौली। दुबई भेजी जा रहीं 22 महिलाओं को नेपाल माइती सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुबह में बॉर्डर से पकड़ लिया, जबकि मानव तस्कर मौके से भाग गए। महिलाओं की उम्र 24 सो 30 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस के सहयोग से महिलाओं को परिजनों को सौंपा जाएगा। सभी महिलाएं नेपाल के सुदूर पहाड़ी जिलों की रहने वाली हैं। सभी विवाहित बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

मानव तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। नेपाल सीमा स्थित बेलहिया में नेपाल की स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ता नेपाल से भारत जाने वाले महिलाओं और बच्चों पर नजर रख रहे थे। इस दौरान संदेह होने पर दो घंटे के दौरान एक-एक, दो-दो करके 22 महिलाओं को रोक लिया। अलग-अलग पूछताछ में सभी ने दुबई जाने की बात कही, जिसकी सूचना संस्था के लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल और भारत दोनों देशों में मानव तस्करी को लेकर पहले से अधिक सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नेपाल के ग्रामीण इलाकों में अशिक्षा इस समस्या की जड़ है। सूत्रों की माने तो खाड़ी के कई देशों में बीते वर्षों में नेपाली लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आने के बाद नेपाल सरकार ने काम-धंधे के लिए विदेश जाने वाली लड़कियों पर उम्र संबंधी कुछ प्रतिबंध लगा रखे हैं।
इसके बाद दलालों ने भारत के रास्ते खाड़ी देशों में नेपाली महिलाओं की तस्करी शुरू कर दी। दुर्व्यवहार के कई मामले सामने आने के बाद नेपाल सरकार की जांच में यह बात सामने आई कि उक्त महिलाएं भारत के रास्ते खाड़ी देशों में पहुंची हैं। इन घटनाओं के बाद नेपाल सरकार ने नेपाली नागरिकों के भारतीय एयर सेवा के लिए नेपाली दूतावास दिल्ली स्थित एनओसी अनिवार्य कर दिया।
एक संस्था के कार्यकर्ताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कुछ महिलाओं को पता होता है कि उन्हें बेचा जा रहा है, लेकिन गरीबी और बेरोजगारी के कारण वह चुप रहती हैं। मानव तस्करी पर रोकथाम के लिए सीमा पर चौकसी बरती जाती है।

नेपाल के गांवों में जागरूकता बढ़ाने की भी जरूरत है। भारत सरकार भी मदद कर रही है। सीमा पर नेपाल से आने वाले बच्चों और महिलाओं से पूछताछ में संदेह होने पर पुलिस और उनके परिजनों को सूचित किया जाता है, लेकिन दलालों के साथ घर से चल देती हैं। भारत में जाने के लिए नेपाली नागरिकों को आईडी के अलावा अन्य कागजात की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed