फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   217,000 rupees spent on hand pumps, yet people's thirst remains unquenched.

Maharajganj News: हैंडपंपों पर 2.17 लाख खर्च, फिर भी नहीं बुझ रही लोगों की प्यास

Sun, 07 Dec 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
217,000 rupees spent on hand pumps, yet people's thirst remains unquenched.
निचलौल। विकास खंड क्षेत्र के मोजरी गांव में हैंडपंप मरम्मत व रिबोर के नाम पर 2.17 लाख रुपये के भुगतान को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। जिम्मेदारों ने चहेती फर्म को छह इंडिया मार्का हैंडपंप की रिबोर और दो की मरम्मत के नाम पर रकम का भुगतान तो कर दिया। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कुछ से पानी ही नहीं निकल रहा है तो कुछ का पानी पीने लायक ही नहीं है।
विज्ञापन

विभागीय पोर्टल पर रकम भुगतान दर्ज होने के बाद सच्चाई सामने आई तो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। ग्रामीण शरीफ ने बताया कि जिम्मेदारों की ओर से गांवों में हैंडपंप रिबोर और मरम्मत के नाम पर दिल खोलकर बजट खर्च किए गए हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। गांव की कुल आबादी करीब चार हजार है।
विज्ञापन

विभागीय पोर्टल पर 6 इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर और महज दो हैंडपंप मरम्मत कराने के नाम पर 20 जुलाई 2028 को चार बिलों पर कुल 2.17 लाख रुपये का भुगतान एमएस जय मां दुर्गा ऑल सप्लायर को किया गया है। हैरान करने की बात यह है कि पहले बिल पर दो इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर 13,840 रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि विभागीय पोर्टल पर भुगतान बिल में लगे दोनों फोटो एक ही इंडिया मार्का हैंडपंप के लगे हैं। दूसरे बिल पर दो इंडिया मार्का हैंडपंप के रिबोर के नाम पर 82,352 रुपये का भुगतान किया गया है। इसी तरह तीसरे बिल पर दो इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर के नाम पर 79,000 रुपये का भुगतान किया गया है। दूसरे और तीसरे बिल में एक ही फोटो को लगाकर रकम का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आगे कहा कि इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर और मरम्मत पर भारी भरकम रकम खर्च करने के महज दो महीने बाद ही कुछ हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया। जबकि कुछ का पानी इतना दूषित है कि यह पीने लायक ही नहीं है। ग्राम प्रधान तेजकुमार ने बताया कि गांव में कुल 12 जगहों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए हैं। छह इंडिया मार्का हैंडपंप का रिबोर और दो का मरम्मत करीब चार महीने पहले कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed