फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मनोज ने दोबारा किया नामांकन

मनोज ने दोबारा किया नामांकन

Fri, 26 Apr 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मनोज ने दोबारा किया नामांकन
मनोज ने दोबारा किया नामांकन
विज्ञापन

चौथे दिन पांच लोगों ने लिया पर्चा
छह लोगों ने लिया ट्रेजरी चालान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए चौथे दिन गुरुवार को पूर्व में पर्चा दाखिल कर चुके मनोज कुमार ने फिर एक सेट में नामांकन पत्र भरा। पांच लोगों ने पर्चा भी लिया।

लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए गुरुवार को पांच लोगों ने नामांकन फार्म लिया, वहीं नौतनवां के मनोज कुमार राना ने दूसरी बार पर्चा दाखिल किया है। गुरुवार को छह लोगों ने ट्रेजरी चालान लिया। हालांकि नामांकन के चौथे दिन कुछ खास उत्साह नहीं दिखा। संबंधित अधिकारी जरूरी कार्यों को निपटाने में लगे रहे। वहीं सुरक्षाकर्मी हर रोज की तरह सतर्क दिखे। सहायक रिटर्निंग अफसर सत्यम मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को जिन लोगों ने नामांकन फार्म लिया है, उनमें मनीष कुमार, अमरजीत, विजय बहादुर, पूनम किन्नर तथा सुमित शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नौतनवां निवासी मनोज कुमार राना ने एक सेट में गुरुवार को दोबारा पर्चा दाखिल किया है। इनके अलावा किशनपुर निवासी लालधारी (निर्दल), ग्राम पुरैना खंडी चौरा निवासी लाल बिहारी (निर्दल), महेशपुर महेदिया निवासी मुरली मनोहर (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी), ग्राम परसौनी नौतनवां निवासी लाल साहब (निर्दल), पड़री उर्फ मीरगंज निवासी पप्पू (सत्य क्रांति पार्टी ) तथा गोरखपुर जनपद के ग्राम हरपुर निवासी रवि कुमार गुप्ता ने ट्रेजरी चालान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed