फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिले में अधिकारियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

जिले में अधिकारियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

Thu, 14 Mar 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
जिले में अधिकारियों ने मतदाताओं को किया जागरूक
अधिकारियों ने मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का महत्व समझाया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मतदाता बनने एवं मतदान के लिए जागरूक कर के मकसद से जिले में जगह-जगह गोष्ठियां आयोजित की गईं। साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत जिले के अधिकारी उन गांवों में पहुंचे, जहां 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम था। अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बुधवार को नगर के चिउरहा व मउपाकड़ वार्ड के लोगों के साथ बैठक की। इस में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें मतदाता बनने पर जोर दिया। साथ ही चुनाव में अधिक से अधिक लोगों से मतदान की अपील भी की।बैठक में चार बूथों के बीएलओ सत्य प्रकाश पटेल, मंजू पटेल, मीरा देवी, विंध्यवासिनी देवी, राम बेलास यादव, नूर आलम, रणजीत पटेल, शांति देवी, रूबीना परवीन, पूनम मिश्र आदि मौजूद रहीं। सिंहपुर गांव में अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल ने मतदान के लिए लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव चकदह के लालपुर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय परिसर से बुधवार को अब्दुल सत्तार के नेतृत्व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। चकदह गांव के प्राथमिक विद्यालय लालपुर परिसर से निकली रैली में शामिल लोगों ने लालपुर, मरचहवा, घटवा आदि टोलों पर पहुंचकर लोगों को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी गणेश चंद त्रिपाठी, तबारक हुसेन, गिरीश चंद, शिवनाथ सिंह, रोजगार सेवक मुजीबुर्हमान, दिनेश यादव, बेचन चौहान, राममिलन, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सिसवा विकास खंड के ग्राम सिसवा खुर्द में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसडीएम ने चौपाल लगाकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, अंशुमान महतो, तेज प्रताप, बाकेलाल, रामबृक्ष, राधेश्याम, बिंदू, मीना, कुसुम, नन्द, राजमती आदि मौजूद रहीं।

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार गड़ौरा कलावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर से छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली गड़ौरा, निपनियां, बेलवां, डिगही, पिपरा, भगवानपुर, हनुमान गंज, जमुई कला गांव से होते हुए फिर विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान उमेश कुमार मिश्रा, आरएम त्रिपाठी, बृजेश यादव, सुधांशु पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल ने धानी गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed