फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए दी गिरफ्तारी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए दी गिरफ्तारी

Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए दी गिरफ्तारी
पुरानी पेंशन बहाली के लिए दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में बाइक रैली निकालकर कर्मचारियों को किया जागरूक
शिक्षक और कर्मचारी आज कार्यालयों एवं स्कूलों में करेंगे तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए संयुक्त संचालन समिति की जिला कमेटी के शिक्षकों व कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। वहीं, कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बाइक रैली निकालकर बुधवार से कार्यालयों व विद्यालयों में तालाबंदी करने के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को जागरूक किया।
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी होगी। बाइक रैली के माध्यम से शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को जागरूक किया गया है। उधर, संयुक्त संचालन समिति पुरानी पेंशन बहाली अभियान जिला कमेटी की ओर से कोतवाली में गिरफ्तारी दी गई। इस दौरान 100 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी कहा कि 6 से 12 फरवरी तक प्रस्तावित हड़ताल के दौरान जिले के विद्यालयों एवं कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी का भी बहिष्कार किया जाएगा। सभी शिक्षक और कर्मचारी तालाबंदी करके अपने-अपने ब्लॉकों के बीआरसी पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि हड़ताल के दौरान कार्यालयों एवं विद्यालयों में तालाबंदी कर बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। शिक्षकों व कर्मचारियों के हित की लड़ाई के लिए संगठन तैयार है। जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि हड़ताल के दौरान मिड डे मील का भी वितरण नहीं होगा। रिपोर्ट में शून्य संख्या भेजी जाएगी। किसी भी अधिकार का मोबाइल नहीं रिसीव किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली मंच के तहसील अध्यक्ष अभय कुमार दूबे ने कहा कि हड़ताल के दौरान शिक्षण कार्य बंद कर तालाबंदी को सफल बनाया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष घुघली अरविंद कुमार गुप्त ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बैजनाथ सिंह, मनौव्वर अली, डॉ. धनंजय मणि त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार वर्मा, भूरेलाल, स्वप्निल गुप्त, गोपाल पासवान, धनप्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र चौधरी, अखिलेश पाठक, प्रद्युम्न सिंह, आनंदपाल गौतम, सीताराम जायसवाल, धन्नू चौहान, अलाउद्दीन खान, हरीश शाही, संजय मणि त्रिपाठी, संजय राय, राघवेन्द्र पटेल, दयानंद पटेल, चंद्रभान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
संयुक्त संचालन समिति पुरानी पेंशन बहाली अभियान के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र, संयोजक बलराम निगम, अध्यक्ष टीएन गोपाल, अंबरीष शुक्ल, उपेंद्र पांडेय, दिलीप, शशिकेश, नीरज राय, वीरेंद्र यादव, चंदन, दिनेश, महेंद्र वर्मा, मुकेश, टीपी सिंह, अख्तर हुसैन, सुमित, प्रशांत, विनय, राकेश आदि कोतवाली में गिरफ्तारी के दौरान मौजूद रहे।



फोटो:-
पुरानी पेंशन बहाली को निकाली बाइक रैली
शिक्षक-कर्मचारी आज कार्यालयों और स्कूलों में करेंगे तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के समर्थन में शिक्षक और कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी करने के लिए अविलंब जरूरी कदम नहीं उठाए गए बुधवार को कार्यालयों और विद्यालयों में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा।
बाइक रैली में शामिल लोगों का कहना था कि पुरानी पेंशन बहाली मंच की तरफ से शिक्षकों और कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि 6 फरवरी से

हड़ताल के दौरान जनपद के सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में तालाबंदी रहेगा। यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का भी बहिष्कार किया जाएगा। सभी शिक्षक और कर्मचारी तालाबंदी करके अपने अपने ब्लॉकों के बीआरसी पर उपस्थित रहेंगे।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि महाहड़ताल के दौरान सभी कार्यालयों एवं विद्यालयों में पूर्णरूपेण तालाबंदी कर बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। शिक्षक कर्मचारियों के हित की लडाई के लिए संगठन तैयार है।

जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षक महाहड़ताल के दौरान मिड डे मिल की शून्य संख्या भेजा जाएगा। किसी भी अधिकारी का मोबाइल नहीं रिसीव किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली मंच के तहसील अध्यक्ष अभय कुमार दूबे ने कहा कि महाहड़ताल के दौरान शिक्षण कार्य बंद कर शत प्रतिशत तालाबंदी को सफल बनाया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष घुघली अरविंद कुमार गुप्त ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर बैजनाथ सिंह, मनौव्वर अली, डॉ. धन्नजय मणि त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार वर्मा, भूरेलाल, स्वप्निल गुप्त, गोपाल पासवान, धनप्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र चौधरी, अखिलेश पाठक, प्रद्युम्न सिंह, आनंदपाल गौतम, सीताराम जायसवाल, धन्नू चौहान, अलाउद्दीन खान, हरीश शाही, संजय मणि त्रिपाठी, संजय राय, राघवेन्द्र पटेल, दयानंद पटेल, चंद्रभान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed