{"_id":"5bfaed1dbdec2241b1428a6d","slug":"21543171357-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के एटीएम ड्राई, रकम के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के एटीएम ड्राई, रकम के लिए भटक रहे लोग
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एटीएम ड्राई, रकम के लिए भटक रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में ज्यादातर एटीएम ड्राई हैं। रकम के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दर्जन भर से अधिक एटीएम होने के बाद भी लोगों को कैश नहीं मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से नेटवर्क की समस्या से भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी दिक्कत हो रही है। लोगों में नाराजगी है। ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम शो पीस बन कर रह गए हैं।
शहर में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्रा, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया समेत अन्य बैंकों के एटीएम शहर में लगे हैं। रविवार को शहर में ज्यादातर एटीएम के शटर डाउन रहे। अगर कोई एटीएम खुला भी रहा तो उसमें कैश भी नहीं थी। एटीएम से रकम लेने आये लोगों को वापस लौटना पड़ा।
शहर के व्यवसायी आत्माराम गुप्त ने कहा कि एटीएम में कैश नहीं होने से उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। कई एटीएम का चक्कर लगाने के बाद भी कहीं कैश नहीं मिला। राजीव नगर मोहल्ले के रहने वाले पवन कुमार वर्मा ने बताया कि अक्सर शहर के एटीएम ड्राई रहते हैं। जिससे रकम निकालने में परेशानी होती है। इन दिनों तो नेटवर्क में गड़बड़ी होने के कारण ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी दिक्कत हो रही है। नोटबंदी के दो साल भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोहिया नगर के रहने वाले गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि कैश लेश व्यवस्था के चक्कर में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग कैश के लिए परेशान हैं। भारतीय स्टेट बैंक (लीड बैंक) मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बैंकों को एटीएम बेहतर ढंग से संचालित रखने के निर्देश है। अगर कहीं कोई परेशानी है तो उसे दूर कर दिया जाएगा। लोगों को डिजिटल लेने के लिए जागरूक होना पडे़गा। इससे परेशानी भी नहीं होगी। घर बैठे ही कैश ट्रांजेक्शन करने में आसानी होगी। जागरूकता के अभाव में लोगों को समस्या हो रही है।