{"_id":"5bb511af867a55019f2c9aa8","slug":"21538593199-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार, उल्टी एवं पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार, उल्टी एवं पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार, उल्टी एवं पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी
जिला अस्पताल में मरीजों संख्या बढ़ने से हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मौसम में उतार चढ़ाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ नजर आई। इनमें अधिकांश उल्टी, दस्त के साथ ही बुखार से पीड़ित मरीज भी शामिल थे। फिजिशियन के कमरे के बाहर मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर भी मरीजों की भीड़ दिखी। डॉक्टरों के मुताबिक खानापान में अनियमितता से लोग लोग उल्टी, दस्त से आदि से परेशान हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कतार में खडे़ मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। उधर, भीड़ बढ़ने के कारण डॉक्टरों को इलाज करने में परेशानी हुई। दूरदराज से आने वाले लोगों में सबसे ज्यादा बुखार, उल्टी एवं पेट दर्द से पीड़ित मरीज रहे। जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड के पास गैलरी में तीमारदारों की भीड़ लगी रही। संतराम, महेश, वीरेंद्र, रामप्रकाश ने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण डॉक्टर से इलाज कराने में थोड़ी परेशानी हुई। रमपुरवां गांव के रामनरेश अपने बेटे का इलाज कराने आए थे। पेट दर्द की शिकायत होने पर वह अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सरोज, सरताज, सेराज, चंद्रेश समेत तमाम लोग बुखार से पीड़ित रहे। यह सभी लोग इलाज के लिए अस्पताल आए थे।
डॉक्टर रंजन मिश्रा ने बताया कि अगर बुखार में स्नान करना अच्छा नहीं लगता तो भीगे कपड़े से बदन को पोछा जा सकता है। इसके लिए किसी साफ कपड़े या तौलिया लेकर उसे ठंडे पानी से गीला करके निचोड़ लेना चाहिए। उसके बाद उससे बदन पोंछना चाहिए। ऐसा कई बार करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलती है। भीगे कपड़े की पट्टी माथे पर रखने से भी बुखार से राहत में मदद मिलती है। ध्यान रखें, बुखार का मतलब है कि आपका शरीर किसी बीमारी से लड़ रहा है और ऐसे में आपके शरीर को काफी ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए अपने शरीर को आराम दें और खूब सोएं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में 24 सितंबर को बुखार एवं पेट दर्द से पीड़ित करीब 60 मरीज, 25 सितंबर को 70 मरीज, 26 सितंबर को 75 मरीज, 27 सितंबर को 80 मरीज, 28 सितंबर को 87 मरीज, 29 सितंबर को 93 मरीज, एक अक्तूबर को 110 मरीज इलाज कराने आए। डॉक्टरों की ओर से मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।